---विज्ञापन---

Religion angle-right

जुलाई माह में कब रखा जाएगा मासिक दुर्गाष्टमी व्रत? जानें तिथि और मां दुर्गा की पूजा विधि

Masik Durgashtami Vrat 2024: देवी दुर्गा को समर्पित मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत बेहद शुभ होता है। इस बार ये व्रत 14 जुलाई 2024 को रखा जाएगा। आइए जानते हैं मां दुर्गा का प्रसन्न करने के उपायों के बारे में।

---विज्ञापन---

Masik Durgashtami Vrat 2024: धार्मिक मान्यता के अनुसार, हर एक माह की प्रत्येक तिथि किसी न किसी देवी-देवताओं को समर्पित होती है, जिस दिन खासतौर पर उनकी उपासना की जाती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, प्रत्येक मास में आने वाली शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत रखा जाता है। मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा की पूजा की जाती है। इसी के साथ व्रत भी रखा जाता है। चलिए जानते हैं मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा की पूजा विधि और माता को प्रसन्न करने के उपायों के बारे में।

मां दुर्गा की पूजा का शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का आरंभ 13 जुलाई को दोपहर 03 बजकर 06 मिनट पर होगा, जिसका समापन अगले दिन 14 जुलाई 2024 को शाम 05 बजकर 26 मिनट पर होगा। ऐसे में मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत 14 जुलाई 2024 को रखा जाएगा। 14 जुलाई को विजय मुहूर्त दोपहर 02:45 से लेकर 03:40 मिनट तक है। इस दौरान आप मां दुर्गा की आराधना कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

Durga Ashtami Puja Method

मासिक दुर्गाष्टमी व्रत की पूजा विधि

  • मासिक दुर्गाष्टमी के दिन प्रात: काल उठने के बाद स्नान आदि करके शुद्ध कपड़े धारण करें।
  • घर और मंदिर में गंगाजल का छिड़काव करके शुद्ध करें।
  • मंदिर में माता दुर्गा को फोटो या मूर्ति को स्थापित करें।
  • मां का रोली या हल्दी से तिलक करें।
  • साथ ही उन्हें माला, फूल, फल और श्रृंगार के पांच सामान अर्पित करें।
  • इसी के साथ माता को पूरी, चने और हलवे का भोग लगाएं।
  • इस दौरान मां दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
  • अंत में माता दुर्गा के सामने घी का दीपक जलाएं और आरती करें।

ये भी पढ़ें- एक हफ्ते में ये 5 राशियां हो जाएंगी मालामाल! बुध देवता की प्राप्त होगी विशेष कृपा

---विज्ञापन---

माता दुर्गा को प्रसन्न करने के उपाय

  • माता दुर्गा का लाल रंग अति प्रिय है। इसलिए मासिक दुर्गाष्टमी के दिन लाल रंग के कपड़े धारण करें। इससे आपको मां की विशेष कृपा प्राप्त होगी।
  • मासिक दुर्गाष्टमी के दिन माता दुर्गा को बर्फी, पूरी, चने और हलवे का भोग लगाना शुभ होता है। इससे मां प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों की सभी इच्छाओं को पूरा करती हैं।
  • दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा को एक चांदी का सिक्का जरूर अर्पित करें। व्रत का पारण करने के बाद उस सिक्के को घर की तिजोरी में छुपाकर रख दें। इस उपाय को करने से आपको व आपके परिवारवालों को माता दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिससे आर्थिक तंगी धीरे-धीरे दूर होने लगेगी।
  • माता दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मिट्टी से बना घर खरीदकर घर लाएं। इससे घर में सुख-शांति, समृद्धि, धन-धान्य और खुशहाली का वास होगा।

ये भी पढ़ें- Video: शनि की महादशा से बचाएगा सिक्के का ये उपाय, होगी पैसों की बारिश!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

---विज्ञापन---

First published on: Jun 27, 2024 09:25 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola