Kamalnath Mahadev Mandir Rajasthan : राजस्थान में एक ऐसा मंदिर है, यहां भक्तों के द्वारा भगवान शिव की पूजा से पहले उनके भक्त राक्षस राज रावण की वंदना की जाती है।
हमारे देश में कई ऐसे आश्चर्यचकित करने वाले मंदिर आदि मौजूद हैं, वहां की परंपरा और रीति रिवाज पर एकदम से विश्वास नहीं होता है। ऐसा ही एक मंदिर राजस्थान में स्थित है। जहां लोग भगवान शिव की पूजा करने के लिए जाते हैं, लेकिन उनकी पूजा से पहले लोग लंकापति रावण की प्रतिमा के समाने अपना मस्तक झुकाते हैं।
ये भी पढ़ें : कहां हुआ सीता हरण और रावण वध? देखें वो सभी जगहें जहां-जहां पड़े थे श्रीराम के चरण
इस मंदिर को लोग कमलनाथ महादेव मंदिर के नाम से जानते हैं। यह प्रसिद्ध मंदिर आवरगढ़ की पहाड़ियों पर झाड़ोल क्षेत्र में स्थित है और उदयपुर से 70 किलोमीटर की दूरी पर है।
मान्यता है कि इस स्थान पर लंकापति रावण ने महादेव को प्रसन्न करने के लिए तप किया था। महादेव की पूजा करते समय रावण ने भगवान शिव को 108 पुष्प अर्पित करने का संकल्प लिया। मान्यता है कि पूजा करते समय एक पुष्प कम पड़ गया और रावण ने उस पुष्प के बदले महादेव को अपना मस्तक काटकर चढ़ा दिया। तभी से यह स्थान कमलनाथ महादेव मंदिर के नाम से प्रसिद्ध हुआ।
ये भी पढ़ें : हनुमान जी क्यों भूल जाते थे अपनी शक्तियां, पढ़ें दिलचस्प कहानी
पौराणिक मान्यता है कि इसी स्थान पर महादेव ने रावण को दशानन अर्थात दस मुख वाला होने का वरदान दिया था और उसकी नाभि में अमृत कुंड स्थापित कर दिया था। कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण महाराणा प्रताप के वंश के राजाओं ने कराया था। मंदिर तक पहुंचने के लिए दुर्गम पहाड़ियों को पार कर दो किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचना पड़ता है। यहां वैशाख के महीने में एक विशाल मेला भी लगता है।
मान्यता है कि इस मंदिर में स्थित कुंड से एक जलधारा हर वक्त बहती रहती है। स्थानीय लोग इसी पवित्र जलधारा में अपने वंशजों का अस्थि विसर्जन भी करते हैं। एक पौराणिक मान्यता है कि वनवास काल के दौरान भगवान श्रीराम भी इस स्थान से होकर गुजरे थे।
वहीं कहा जाता है कि हल्दी घाटी युद्ध के बाद महाराणा प्रताप ने भी कुछ दिन इसी स्थान पर छिपकर बिताए थे। मान्यता है कि कमलनाथ महादेव मंदिर रावण को शीश झुकाने के बाद जो भी व्यक्ति महादेव की पूजा करता है, महादेव उसकी मनोकामना जरूर पूरी करते हैं।
संबंधित खबरें
आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
5 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
8 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines