Aaj Ka Rashifal: आज रविवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

Aaj Ka Rashifal 5th May 2024: रविवार का दिन जहां कुछ राशियों के लोगों के लिए अच्छा रह सकता है, तो वहीं कुछ को परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं आपकी राशि के अनुसार, आज रविवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?

Kal Ka Rashifal 26 may 2024 Sunday Horoscope astrology

रविवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 5th May 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मई माह कई राशियों के लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। उनके घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। वहीं कुछ राशियों की जिंदगी में भूचाल भी आ सकता है, जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

अगर आप भी जानना चाहते हैं कि कल का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? तो आइए जानते हैं ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा बताया गया कि आज 5 मई 2024, दिन रविवार का दैनिक राशिफल। इसी के साथ हम आपको 12 राशियों के महाउपाय भी बताएंगे, जो रविवार को करना शुभ रहेगा।

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि के लोग लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपने परिवार के सभी सदस्यों का अच्छा चाहते हैं, उनके लिए आप कुछ न कुछ खास कर करेंगे। विद्यार्थियों के लिए शिक्षा क्षेत्र में सफलता का दिन है। सुबह-सुबह सूर्य देवता को जल चढ़ाएं। साथ ही बजरंग बाण का पाठ करें।

विज्ञापन

वृषभ राशि

आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, लेकिन मन अशांत रहेगा। परिवार वालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। काम में किसी सहकर्मी या अधिकारी का सहयोग मिलेगा। किसी गरीब को भोजन कराएं और कुत्तों को खाना खिलाएं। इसी के साथ प्रात काल: में सूर्य देवता को हल्दी और चावल का जल अर्पित करें।

मिथुन राशि

निजी सुख में बाधा आएगी। हालांकि पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। सुबह गाय को चारा खिलाएं। साथ ही बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

कर्क राशि

रविवार को आपको धन हानि हो सकती है। इसलिए सचेत रहें। पारिवारिक कार्यों में बिजी रहेंगे। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सुबह-सुबह सूर्य देव को रोली में चावल डालकर जल अर्पित करें। इस दौरान सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि

आध्यात्मिक मामलों में सफलता मिलेगी। घर में वातावरण अच्छा रहेगा। निजी संबंधों में निकटता आएगी। अपनी सेहत का ध्यान रखें। सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। साथ ही गाय माता को चार, रोटी और गुड खिलाएं।

विज्ञापन

कन्या राशि

आर्थिक मामलों में सुधार के योग बन रहे हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी, जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। धन लाभ के भी योग है। गाय को हरा चारा खिलाएं। सूर्य देवता को जल दें। साथ ही सूर्य के बीच मंत्र का जाप करें।

तुला राशि

शुक्र के अस्त होने से तुला राशि के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक तंगी के कारण तनाव रहेगा। किसी दोस्त व रिश्तेदार के सहयोग से किसी जरूरी काम में आपको सफलता मिलेगी। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन कराएं। साथ ही शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

विरोधी आपको गिराने का प्रयास कर सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को अपने प्रयासों का पॉजिटिव रिस्पांस मिलेगा। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें। साथ ही बंदर को गुड़ चना व केला खिलाएं।

धनु राशि

आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी होगी। किसी महिला मित्र के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। सुबह गाय को चार और रोटी खिलाएं। साथ ही बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

मकर राशि

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। मन को एकाग्र रखें और बिना वजह के मुद्दों में न पड़े। नहीं तो तनाव का सामना करना पड़ सकता है। किसी लंबी यात्रा पर भी जा सकते हैं। सुबह कुत्तों को भोजन कराएं और शनि के बीज मंत्र का उच्चारण करें।

कुंभ राशि

व्यस्तता अधिक रहेगी। अपनी सेहत का ध्यान रखें। परिवार में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा, जिसकी वजह से पूरे दिन आप व्यस्त रहेंगे। शनि के बीज मंत्र का जाप करें। घायल कुत्ते का उपचार कराना भी शुभ होगा।

विज्ञापन

मीन राशि

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय में नए लोगों से मिलना होगा। गाड़ी धीमे चलाएं। सुबह गाय को चार रोटी खिलाएं, लेकिन पहले उन पर हल्दी लगा दें। सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। साथ ही सूर्य को जल अर्पित करें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ