---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशि तक, कैसा रहेगा आज आपका दिन?

Aaj Ka Rashifal 29 May 2024: दैनिक राशिफल के माध्यम से आप आज के बारे में जान सकते हैं। आपका आज का दिन कैसा रहेगा? आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? किस तरह के उपाय करने आपके लिए शुभ रहेंगे? आइए आज के राशिफल के जरिए जानते हैं। 

---विज्ञापन---

Aaj Ka Rashifal 29 May 2024: भारतीय ज्योतिष में ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इसी आधार पर राशिफल को तैयार किया जाता है, जो हमें हमारे आज की संभावनाओं और चुनौतियों के बारे में पहले से आगाह करता है। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने 29 मई 2024 के राशिफल में बताया है कि प्रत्येक राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? उन्हें कौन से उपाय करने चाहिए तो आइए आज बुधवार का राशिफल जानते हैं…

मेष राशि

भावनाओं पर नियंत्रण रखें। कभी-कभी मौन रहने से भी सवालों के जवाब मिल जाते हैं अतः आत्म केंद्रित होकर प्रयास करें। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

आपकी रचनात्मक प्रवृत्ति के कारण आपका आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। समाज में सम्मान अर्जित करेंगे तथा आत्मविश्वास मजबूत होगा और जीवन में प्रेम रहेगा।

मिथुन राशि

दांपत्य जीवन में सुकून रहेगा। आज मन में उत्साह रहेगा। घर में खुशी का माहौल रहेगा। माता-पिता के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते है। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें। बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

मानसिक शांति के लिए कहानी लंबी यात्रा पर जाएं। अपनी सुख सुविधाओं को लोगों के साथ साझा करेंगे तो आनंद मिलेगा। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब व्यक्ति को आटा या चावल या चीनी का दान करें।

सिंह राशि

जीवन में हमेशा संयम रखें। प्रतिष्ठा का सही इस्तेमाल करेंगे। अंतर्मन की संतुष्टि रहेगी। सुबह सूर्य को जल दें। सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

धन प्राप्ति के योग बनेंगे परंतु आत्मविश्वास की कमी रहेगी। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। सुबह गाय को भोजन करा दें। घायल गोवंश का उपचार करा दें।

तुला राशि

परिवार में किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को वस्त्र दें और गरीब को भोजन करा दें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- 3 राशियों के करियर में प्रगति सहित होगा धन लाभ

वृश्चिक राशि

जीवन में प्रसन्नत्ता बनी रहेगा। आत्मविश्वास के साथ नए अनुभव की यात्रा पर आगे बढ़ेंगे तो अच्छा रहेगा। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

---विज्ञापन---

धनु राशि

अपने सहयोगी अथवा मित्रों के साथ मिलाकर रखेंगे।सेहत का ध्यान रखें। छोटी यात्राओं के योग बन सकते हैं। गाय को 4 रोटी बनाकर गुड़ के साथ दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

मकर राशि

जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें। घायल कुत्ते का उपचार करें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- 3 महीने में लखपति बन जाएंगे ये 3 राशि वाले लोग

कुंभ राशि

क्रोध से बचें और परिवार में शांति बनाए रखने का प्रयास करें। दिल दिमाग दोनों से ही परिस्थितियों पर विचार करना ठीक रहेगा। सुबह शनि के बीज मंत्र का जाप करें। शाम को शनि मंदिर जाकर के तेल का दीया जलाएं।

---विज्ञापन---

मीन राशि

पत्नी के साथ कहीं लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। संतान सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक संबंधों में प्रतिबद्धता के कारण आपका सम्मान होगा। भावनाओं में सरल और सहज रवैया आपसे अपेक्षित है। सुबह गाय को भोजन करा दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: May 28, 2024 03:08 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola