3 राशियों के करियर में प्रगति सहित होगा धन लाभ, बृहस्पति का कृत्तिका नक्षत्र के चौथे पद में प्रवेश

Guru Krittika Nakshatra Gochar: गुरु ग्रह बृहस्पति के केवल राशि परिवर्तन से नहीं बल्कि उनके नक्षत्र परिवर्तन का असर भी काफी गहरा होता है। 29 मई, 2024 को उनके कृत्तिका नक्षत्र के चौथे पद में प्रवेश करने से 3 राशियों पर व्यापक प्रभाव पड़ने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और इन पर क्या असर होगा?

Guru-Krittika-Nakshatra-Gochar

Guru Krittika Nakshatra Gochar: सभी ग्रहों में सबसे अधिक शुभ ग्रह बृहस्पति की हर चाल और मूवमेंट पर ज्योतिषाचार्यों की बारीक नजर रहती है, क्योंकि इनके गोचर का देश-दुनिया और राशियों पर व्यापक असर होता है। बृहस्पति धन, सोना, ज्ञान, तर्क, विवाह, संतान आदि के कारक ग्रह हैं। वे आज यानी 29 मई, 2024 को सूर्य के नक्षत्र कृत्तिका के चौथे पद में प्रवेश कर रहे हैं। इसका सभी राशियों पर असर होगा, लेकिन 3 राशियों पर इसका सबसे अधिक प्रभाव पड़ने की संभावना है।

विज्ञापन

गुरु के कृत्तिका नक्षत्र गोचर का राशियों पर असर

कर्क राशि (Cancer):

कृत्तिका नक्षत्र के चतुर्थ पद में गुरु गोचर से कर्क राशि के जातकों के जीवन की विपरीत परिस्थितियों में बदलाव आएगा, अनुकूलताएं बढ़ेंगी। आय के स्रोत में मजबूती आएगी, धन की आमद बढ़ेगी। वित्तीय स्थिति में सुधार होने से रहन-सहन का स्तर ऊंचा होगा। बिजनेस में नए लोगों से परिचय बढ़ेगा, नई डील की कॉन्ट्रेक्ट हो सकती है। बिजनेस के एक्सटेंशन का प्लान कर सकते हैं। जहां तक करियर की बात है, तो कॉम्पिटेटिव एग्जाम की तैयारी में जुटे जातकों का नाम रिजल्ट लिस्ट में होने की प्रबल संभावना है।

विज्ञापन

सिंह राशि (Leo):

सिंह राशि की जातकों के लिए गुरु ग्रह बृहस्पति का कृत्तिका नक्षत्र में गोचर का सकारात्मक और तेज असर होने की संभावना है। स्टूडेंट्स के स्टाइपेंड और स्कॉलरशिप की राशि में बढ़ोतरी हो सकती है। रिसर्च से जुड़े जातकों को विदेश जाने का अवसर मिल सकता है। व्यापारियों का लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त होने के योग हैं। कारोबार में कहीं से अच्छे पार्टनरशिप के प्रस्ताव आ सकते हैं। बिजनेस के टर्न ओवर में वृद्दि होगी, लाभ का मार्जिन बढ़ने से वित्तीय स्थिरता आएगी। निवेश के लिए समय उत्तम है, अच्छा रिटर्न मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn):

कृत्तिका के चौथे पद में गुरु के गोचर से मकर राशि के जातकों पर अप्रत्याशित शुभ प्रभाव होने के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स के लिए यह समय करियर में विस्तार और सफलता दिलाने वाला होगा। उनके असाइनमेंट, प्रोजेक्ट और रिसर्च को अवार्ड मिल सकता है। व्यापार में शुरूआती संघर्ष के बाद तेजी से उछाल आने की संभावना है। कारोबारी यात्राओं से थकान बढ़ेगी, लेकिन मीटिंग के रिजल्ट आपके हक में होंगे। राजनीति से जुड़े जातक चुनावी जीत का डंका बजा सकते हैं। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होती।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ