Horoscope: 3 महीने में लखपति बन जाएंगे ये 3 राशि वाले लोग, शनि की चाल दिलाएगी राजा के समान सुख

Shani Nakshatra Parivartan Horoscope: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव इस समय अपनी खुद की राशि कुंभ और पूर्वभाद्रपद नक्षत्र में विराजमान हैं। इस साल शनि देव का कोई भी राशि परिवर्तन नहीं होने वाला है। लेकिन नक्षत्र जरूर परिवर्तन होगा। शनिदेव का अगला नक्षत्र परिवर्तन अक्टूबर में होने वाला है। तब तक कुछ राशि के लोग राजा जैसा सुख भोगेंगे। तो आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Shani Nakshatra Parivartan

Shani Nakshatra Parivartan Horoscope: शनि देव इस समय अपनी ही राशि कुंभ में विराजमान हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, शनि देव साल 2023 के अक्टूबर में ही अपनी राशि परिवर्तन किया था। अब इनका अगला राशि परिवर्तन साल 2025 में होगा। लेकिन शनि देव इस साल नक्षत्र परिवर्तन जरूर करेंगे। बता दें कि वर्तमान समय में शनि देव पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के द्वितीय पद में बैठे हुए हैं। लेकिन 18 अगस्त को वक्री यानी उल्टी चाल चलकर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में ही प्रथम पद में प्रवेश करेंगे। उसके बाद शनि 3 अक्टूबर को पूरी तरह पूर्व भाद्रपद से निकल कर शतभिषा नक्षत्र के चतुर्थ पद में गोचर करेंगे। यानी लगभग 3 माह तक कुछ राशि के लोगों का जीवन राजा के समान हो जाएगा। आने वाले समय में कुछ राशियां लखपति बन सकती हैं। साथ ही इन्हें अपार धन की प्राप्ति भी हो सकती है।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के द्वितीय पद में रहते हुए वृश्चिक राशि वाले लोगों को लाभ ही लाभ पहुंचाएंगे। वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही फायदेमंद माना जा रहा है। इस दौरान आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। साथ ही धन-संपदा में बढ़ोतरी होगी। माता जी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। साथ ही जो लोग कारोबारी हैं उनको शुभ संदेश मिल सकता है।

विज्ञापन

कन्या राशि

ज्योतिषियों के अनुसार, कन्या राशि वाले लोगों के लिए शनि का पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर बहुत ही शुभ दायक माना जा रहा है। इस दौरान आपको सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। साथ ही जो लोग कारोबार से जुड़े हुए हैं उनको अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। कारोबार के संबंध में कहीं दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सेहत संबंधित सारी परेशानियां खत्म हो जाएंगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन अनुकूल माना जा रहा है। शनि के नक्षत्र परिवर्तन से घर-परिवार के साथ पूर्वजों की कृपा बनी रहेगी। शनि देव महाराज की कृपा से कारोबार में डबल का मुनाफा हो सकता है। साथ ही समाज में मान-सम्मान के साथ पद-प्रतिष्ठा में चार-चांद लग सकते हैं। बिजनेस में आपको धन का लाभ होगा। आर्थिक तंगी की समस्याएं धीरे-धीरे दूर हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ