Kal ka Rashifal, 22 February 2023 Tomorrow Rashifal: ज्योतिष का सहयोग लेकर आप अपने सुनहरे भविष्य के लिए योजना बना सकते हैं। जानिए कल बुधवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।
मेष राशि (Mesh Kal ka Rashifal)
कल आपको धन लाभ हो सकता है। नई नौकरी से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में खुशियां लौटेंगी। मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। पैसों के लेन-देन में ज्यादा सतर्क रहें। उपाय के रूप में गेहूं का दान करें।
यह भी पढ़ें: हर बिगड़ा काम बना देगा लौंग का यह उपाय, ऐसे करें टोटका
वृषभ राशि (Vrishabh Kal ka Rashifal)
पैतृक संपत्ति मिलने के योग बनेंगे। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पिता के साथ अनबन हो सकती है। चोट लगने की संभावना है, सतर्क रहें। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला ना लें। भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें, सभी काम बन जाएंगे।
मिथुन राशि (Mithun Kal ka Rashifal)
किसी यात्रा पर धन हानि हो सकती है। ऑफिस में सहकर्मी का साथ मिलेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। शुगर रोगी अपना खास ध्यान रखें। गाड़ी चलाते समय ज्यादा सतर्क रहें। मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
कर्क राशि (Kark Kal ka Rashifal)
आय के नए स्त्रोत बनेंगे, धन लाभ भी होगा। ऑफिस में अपनी गलतियों को स्वीकार करें। परिवार के साथ घूमने का प्लान बनेगा। सिर दर्द की समस्या हो सकती है। नौकरी में बदलाव बिल्कुल ना करें। गाय को रोटी खिलाना आपको धनलाभ कराएगा।
यह भी पढ़ेंः Gud Ke Upay: शीघ्र विवाह से लेकर करोड़पति बनने तक, हर समस्या का इलाज है गुड़ के टोटके
सिंह राशि (Singh Kal ka Rashifal)
धन की आवाजाही सामान्य रहेगी। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। लंबे समय बाद माता-पिता से मुलाकात होगी। घुटनों का दर्द परेशान कर सकता है। अनजान व्यक्ति से गुप्त बातें साझा ना करें। विद्यार्थियों में शिक्षा से जुड़ा सामान दान करना भाग्योदय कराएगा।
कन्या राशि (Kanya Kal ka Rashifal)
किसी कारोबारी डील में धन हानि हो सकती है। ऑफिस के काम में दिनभर व्यस्त रहेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। ब्लड प्रेशर के रोगी अपना खास ध्यान रखें। लापरवाही से बचें, बड़ा नुकसान हो सकता है। सूर्य देव को अर्घ्य देने से राजयोग का निर्माण होगा।
तुला राशि (Tula Kal ka Rashifal)
प्रॉपर्टी से जुड़ी डील धन लाभ कराएगी। ऑफिस में दिन सामान्य रहेगा। आपका शांत स्वभाव रिश्ते टूटने से बचाएगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, योग और प्राणायाम करें। नई प्रॉपर्टी के पेपर्स अच्छे से जांच लें। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें, शुभ रहेगा।
यह भी पढ़ें: शीघ्र विवाह से लेकर करोड़पति बनने तक, हर समस्या का इलाज है गुड़ के टोटके
वृश्चिक राशि (Vrishchik Kal ka Rashifal)
धन खर्च बढ़ेगा, बचत भी खत्म हो सकती है। नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। भाई के साथ वाद-विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, योग और प्राणायाम करें। बड़े-बुजुर्गों का अपमान ना करें। हनुमान चालीसा का पाठ करने से ग्रहों का अशुभ प्रभाव दूर होगा।
धनु राशि (Dhanu Kal ka Rashifal)
किसी कारोबारी डील में धन लाभ होगा। काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपका शांत स्वभाव बिगड़े रिश्ते सुधारेगा। आंखों से जुड़ी प्रॉब्लम हो सकती है। किसी नई योजना में निवेश करने से बचें। बजरंग बाण का पाठ करना सभी बाधाओं से मुक्त करेगा।
मकर राशि (Makar Kal ka Rashifal)
जल्दबाजी में धन हानि हो सकती है। ऑफिस में अधिकारियों से विवाद ना करें। बच्चों से शुभ समाचार मिल सकता है। पाचन संबंधित प्रॉब्लम हो सकती है। आपकी जिद्द नुकसान करा सकती है। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, लाभ होगा।
यह भी पढ़ें: पैसों की तंगी से हैं परेशान तो इन उपायों से दूर होगी मुश्किल, पैसे की होगी बारिश
कुंभ राशि (Kumbh Kal ka Rashifal)
आय के नए स्त्रोत बनेंगे, धन वृद्धि होगी। ऑफिस के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। परिवार का साथ आपको आगे बढ़ाएगा। मौसमी बीमारी आपको परेशान कर सकती है। बेवजह किसी पर ना चिल्लाएं। बहते जल में काले तिल प्रवाहित करें, भाग्योदय होगा।
मीन राशि (Meen Kal ka Raashifal)
धन लाभ होगा, बचत भी बढ़ेगी। अपने काम दूसरों पर ना थोपें। आपका खुशनुमा अंदाज नए रिश्ते बनाएगा ज्यादा कामकाज तबीयत बिगाड़ सकता है। पुरानी गाड़ी खरीदने में जल्दबाजी ना करें। कॅरियर में तरक्की के लिए चींटियों को आटा डालें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
करियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
16 hrs agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
1 day agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
2 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
3 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
3 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines