हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kal ka Rashifal, 12 February 2023: 5 राशियों पर होगी सूर्य की कृपा, बिना मांगे मिलेगा सब कुछ

विज्ञापन

Kal ka Rashifal, 12 February 2023: ज्योतिष के जरिए व्यक्ति अपने भाग्य को समझ कर भविष्य के लिए प्लानिंग कर सकता है। जानिए सभी राशियों के लिए कल का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि

अब तक आपने काफी फिजूलखर्चा किया है, जिसके चलते कम पैसे की तंगी हो सकती है। काम भी मंदा रहेगा जिसके कारण आप परिवार के साथ समय बिता पाएंगे। कल आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ हसीन पल गुजारेंगे। कल का दिन आपके लिए खुद को एनालाइज करने और इम्प्रुव करने का दिन रहेगा।

यह भी पढ़ें: ऐसे लोगों पर शनि हमेशा रहते हैं मेहरबान, 2023 में भी मिलेगी एक के बाद एक कई खुशखबरियां

विज्ञापन

वृषभ राशि

जल्दबाजी में किसी नतीजे पर न पहुंचें। गलतफहमियों के चलते दोस्तों के साथ अप्रिय हालातों का सामना करना पड़ सकता है। समय का सदुपयोग करेंगे तो कुछ नया और बेहतर हासिल कर पाएंगे। शादीशुदा जोड़ों के लिए दिन ठीक नहीं रहेगा। परिवार में किसी के साथ कहासुनी हो सकती है।

मिथुन राशि

लंबी यात्राओं के चलते थकान और तनाव रहेगा। हालांकि इन यात्राओं से आपको लाभ ही होगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, किसी रोग से पीड़ित हो सकते हैं। घर में पूजा अथवा अन्य कोई धार्मिक आयोजन भी संभव है। कल (Kal ka Rashifal) अनकमिटेड लोगों को कोई नया साथी मिल सकता है।

विज्ञापन

कर्क राशि

दूसरे लोग आपकी आलोचना करेंगे। शादीशुदा लाइफ में भी समस्याएं आएंगी। ऐसे वक्त में परेशान न हों बल्कि अपने जज्बातों को काबू में रखें। पैसे की बचत करना बाद में आपके काम आएगा। खर्चा कम करने का प्रयास करें, कीमती चीजें खो सकती हैं। शाम को कैंडल लाइट डिनर का आनंद लेंगे।

यह भी पढ़ें: पल भर में किस्मत बदलने की ताकत रखते हैं ‘नमक के ये उपाय’

विज्ञापन

सिंह राशि

ख्याली पुलाव बनाने में समय न बिताएं, बल्कि सही दिशा में एनर्जी इन्वेस्ट करें। रोज नए-नए अफेयर्स करने की आदत को बदलें, निकट भविष्य में दिक्कत हो सकती है। कोई तीसरा व्यक्ति आपके जीवनसाथी पर बुरी नजर डाल सकता है। स्वास्थ्य के लिए भी समय थोड़ा कठिन रहेगा। हमेशा परोपकार के ही मूड में न रहें वरन खुद के लिए भी टाइम निकालें।

कन्या राशि

छिपे हुए शत्रुओं के कारण आपकी प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है। व्यर्थ की चिंता न करें वरन चीजों को कैसे संभाला जाएं, यह सोचें। रियल एस्टेट में पैसा निवेश करना मुनाफा दिलाएगा। प्रेम के मोर्चे पर बाजी मार लेंगे। खाली वक्त का सदुपयोग कर अतिरिक्त पैसा कमा सकते हैं।

विज्ञापन

अन्य राशियों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

तुला राशि

कल का दिन सुकून और आराम में बीतेगा। स्टूडेंट्स को थोड़ी और मेहनत करने की आवश्यकता है। मैरिड कपल्स के लिए कल (Kal ka Rashifal) का दिन शानदार और ऊर्जावान रहने वाला है। अपने काम को कल पर टालने से बचें और प्रायोरिटी सेट करें।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

बच्चों के अच्छे प्रदर्शन के कारण आपको प्रसन्नता अनुभव होगी। पार्टनरशिप से जुड़े किसी काम में पैसा निवेश न करें। यथासंभव अनचाहे विवादों में उलझने से बचें। किसी व्यक्ति के सहयोग के चलते आपके बिगड़े काम भी बन जाएंगे। आपके दोस्त और कलीग्स आपसे कुछ ज्यादा ही उम्मीद रखेंगे जो आपको स्ट्रेस देगा।

यह भी पढ़ें: शिवलिंग पर जल चढ़ाने से सब इच्छाएं होंगी पूर्ण, इन लोगों के लिए खास रहेगा 2023

विज्ञापन

धनु राशि

पैसा आने से जरूरी खरीदारी कर पाएंगे। घर में बुजुर्गों की खराब तबियत के चलते चिंताग्रस्त रहेंगे। कोई रोचक उपन्यास भी पढ़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ एक हसीन शाम बितेगी। दूसरों के साथ अपनी खुशी बांटेंगे। कहीं बाहर भी घूमने जा सकते हैं।

मकर राशि

विदेश जाकर पढ़ाई करने का अवसर मिल सकता है। पैसे की कमी के चलते तनावग्रस्त रहेंगे। परिवार के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं। पूरे दिन स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। यदि किसी को प्रपोज करने का सोच रहे हैं, तो बेझिझक कर सकते हैं। समय अच्छा बना हुआ है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: आपकी हर मनचाही इच्छा पूरी करेंगे ज्योतिष के ये आसान टोटके

कुंभ राशि

कल का दिन (Kal ka Rashifal) मौज-मस्ती में बीतेगा। पुराने दोस्तों और कलीग्स के साथ मिलना-जुलना होगा। दिन की शुरुआत और अंत दोनों ही अच्छे होंगे। आप जो भी चाहेंगे, आसानी से पा लेंगे। हालांकि इसके लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। किसी अजनबी से आंखें चार हो सकती हैं।

मीन राशि

अपने कीमती सामान का ध्यान रखें, चोरी हो सकता है। पूरा दिन ही आनंद और उत्साह के साथ गुजरेगा। जो भी करें, धैर्यपूर्वक करें, जल्दबाजी में अपना नुकसान करवा सकते हैं। घर में किसी तरह का आयोजन या पार्टी रखेंगे। परिवारजनों के साथ समय बिताएंगे।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola