---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Kal ka Rashifal, 12 February 2023: 5 राशियों पर होगी सूर्य की कृपा, बिना मांगे मिलेगा सब कुछ

Kal ka Rashifal, 12 February 2023: ज्योतिष के जरिए व्यक्ति अपने भाग्य को समझ कर भविष्य के लिए प्लानिंग कर सकता है। जानिए सभी राशियों के लिए कल का दिन कैसा रहेगा। मेष राशि अब तक आपने काफी फिजूलखर्चा किया है, जिसके चलते कम पैसे की तंगी हो सकती है। काम भी मंदा रहेगा जिसके […]

---विज्ञापन---

Kal ka Rashifal, 12 February 2023: ज्योतिष के जरिए व्यक्ति अपने भाग्य को समझ कर भविष्य के लिए प्लानिंग कर सकता है। जानिए सभी राशियों के लिए कल का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि

अब तक आपने काफी फिजूलखर्चा किया है, जिसके चलते कम पैसे की तंगी हो सकती है। काम भी मंदा रहेगा जिसके कारण आप परिवार के साथ समय बिता पाएंगे। कल आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ हसीन पल गुजारेंगे। कल का दिन आपके लिए खुद को एनालाइज करने और इम्प्रुव करने का दिन रहेगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ऐसे लोगों पर शनि हमेशा रहते हैं मेहरबान, 2023 में भी मिलेगी एक के बाद एक कई खुशखबरियां

वृषभ राशि

जल्दबाजी में किसी नतीजे पर न पहुंचें। गलतफहमियों के चलते दोस्तों के साथ अप्रिय हालातों का सामना करना पड़ सकता है। समय का सदुपयोग करेंगे तो कुछ नया और बेहतर हासिल कर पाएंगे। शादीशुदा जोड़ों के लिए दिन ठीक नहीं रहेगा। परिवार में किसी के साथ कहासुनी हो सकती है।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

लंबी यात्राओं के चलते थकान और तनाव रहेगा। हालांकि इन यात्राओं से आपको लाभ ही होगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, किसी रोग से पीड़ित हो सकते हैं। घर में पूजा अथवा अन्य कोई धार्मिक आयोजन भी संभव है। कल (Kal ka Rashifal) अनकमिटेड लोगों को कोई नया साथी मिल सकता है।

कर्क राशि

दूसरे लोग आपकी आलोचना करेंगे। शादीशुदा लाइफ में भी समस्याएं आएंगी। ऐसे वक्त में परेशान न हों बल्कि अपने जज्बातों को काबू में रखें। पैसे की बचत करना बाद में आपके काम आएगा। खर्चा कम करने का प्रयास करें, कीमती चीजें खो सकती हैं। शाम को कैंडल लाइट डिनर का आनंद लेंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: पल भर में किस्मत बदलने की ताकत रखते हैं ‘नमक के ये उपाय’

सिंह राशि

ख्याली पुलाव बनाने में समय न बिताएं, बल्कि सही दिशा में एनर्जी इन्वेस्ट करें। रोज नए-नए अफेयर्स करने की आदत को बदलें, निकट भविष्य में दिक्कत हो सकती है। कोई तीसरा व्यक्ति आपके जीवनसाथी पर बुरी नजर डाल सकता है। स्वास्थ्य के लिए भी समय थोड़ा कठिन रहेगा। हमेशा परोपकार के ही मूड में न रहें वरन खुद के लिए भी टाइम निकालें।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

छिपे हुए शत्रुओं के कारण आपकी प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है। व्यर्थ की चिंता न करें वरन चीजों को कैसे संभाला जाएं, यह सोचें। रियल एस्टेट में पैसा निवेश करना मुनाफा दिलाएगा। प्रेम के मोर्चे पर बाजी मार लेंगे। खाली वक्त का सदुपयोग कर अतिरिक्त पैसा कमा सकते हैं।

अन्य राशियों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

---विज्ञापन---
First published on: Feb 11, 2023 05:03 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola