Aaj Ka Panchang 26 December 2025: द्रिक पंचांग के मुताबिक, आज 26 दिसंबर 2025 को पौष माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और सप्तमी तिथि का संयोग बन रहा है. आज प्रातः काल से लेकर दोपहर में करीब 2 बजे तक षष्ठी तिथि रहेगी. षष्ठी तिथि के बाद पौष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि का आरंभ होगा, जो अगले दिन की सुबह यानी कल तक रहेगी. इसके अलावा प्रातः काल में शतभिषा नक्षत्र रहेगा.
शतभिषा नक्षत्र के बाद पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र का आरंभ होगा, जो 27 दिसंबर 2025 की सुबह तक रहने वाला है. चलिए अब जानते हैं 26 दिसंबर 2025, धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित वार शुक्रवार के पंचांग के बारे में.
अशुभ-शुभ योग
26 दिसंबर 2025 के दिन की शुरुआत सिद्धि योग से हुई है. आज दोपहर में करीब 2 बजे तक सिद्धि योग रहने वाला है. सिद्धि योग के बाद व्यातीपात योग का आरंभ होगा, जो 27 दिसंबर 2025 की सुबह तक रहेगा. हालांकि, इस बीच सुबह 7 बजे के आसपास रवि योग और आडल योग का आरंभ हो गया है, जो सुबह 9 बजे तक रहने वाला है.
सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त
- सूर्योदय: सुबह 07 बजकर 12 मिनट पर
- सूर्यास्त: शाम 05 बजकर 32 मिनट पर
- चन्द्रोदय: सुबह 11 बजकर 19 मिनट पर
- चन्द्रास्त: रात 11 बजकर 24 मिनट पर
संवत और चंद्रमास
करण
आज प्रातः काल में तैतिल करण था, जो दोपहर 01:44 मिनट तक रहने वाला है. तैतिल करण के बाद गर करण शुरू होगा, जो अगले दिन की सुबह तक रहने वाला है.
26 दिसंबर 2025 का शुभ समय
26 दिसंबर 2025 का अशुभ समय
नवग्रहों की स्थिति
- केतु ग्रह: सिंह राशि में 26 दिसंबर 2025 को रहने वाले हैं.
- शनि ग्रह: मीन राशि में 26 दिसंबर 2025 को रहने वाले हैं.
- बुध ग्रह: वृश्चिक राशि में 26 दिसंबर 2025 को रहने वाले हैं.
- चंद्र ग्रह और राहु ग्रह: कुंभ राशि में 26 दिसंबर 2025 को रहने वाले हैं.
- देवगुरु बृहस्पति ग्रह: मिथुन राशि में 26 दिसंबर 2025 को रहने वाले हैं.
- सूर्य ग्रह, शुक्र ग्रह और मंगल ग्रह: धनु राशि में 26 दिसंबर 2025 को रहने वाले हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.