Kaalchakra Today 1 June 2026: ग्रहों और नक्षत्रों के लिहाज से जून 2026 बेहद खास है. इस दौरान समय-समय पर होने वाले ग्रह गोचर के प्रभाव से कोई भी एक राशि नहीं बच पाएगी. हालांकि, मासिक राशिफल के जरिए पहले ही आप ये जान सकते हैं कि इस महीने आपको कौन सा ग्रह परेशान करेगा और किन-किन ग्रहों से लाभ होने के योग हैं.
आज 1 जून 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको मेष से लेकर मीन राशि वालों के जून 2026 के कामकाज से जुड़े राशिफल के बारे में बताने जा रहे हैं.
मेष राशि
नौकरी-
- नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर और लाभ कमाने के मौके मिलेंगे. 11वें भाव में राहु के कारण रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. साथ ही प्रभावशाली लोगों से आपका संपर्क जुड़ेगा और कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा.
- महीने के पहले भाग में मंगल के कारण आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी. साथ ही नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. हालांकि, 15 जून के बाद आप खुद को साबित कर पाएंगे. इस दौरान इंटरव्यू, प्रेजेंटेशन, मीडिया, मार्केटिंग, सेल्स और लेखन से जुड़े लोगों को भी लाभ होगा. साथ ही छोटी दूरी की यात्राएं करियर के लिए फायदेमंद रहेंगी.
- यदि आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो उसके लिए जून का दूसरा हफ्ता अच्छा रहेगा. चौथे भाव में बृहस्पति और शुक्र आपको बल देंगे, लेकिन 12वें भाव में शनि के होने से काम का दबाव बढ़ सकता है. इस दौरान मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी, लेकिन परिणाम देर से ही मिलेंगे. इसके अलावा सहकर्मियों और अधिकारियों के साथ मेल-जोल बनाकर चलना होगा. हालांकि, पांचवें भाव में केतु के कारण क्रोध, चिड़चिड़ापन और गलतफहमियां बढ़ सकती हैं.
ये भी पढ़ें- Numerology: शिव, विष्णु, काली या दुर्गा जी, आपके इष्ट देव और देवी कौन है? जानें अपने मूलांक से
कारोबार-
- जून का महीना कारोबारियों के लिए अच्छा रहेगा. कारोबार के विस्तार के लिए अच्छे अवसर मिल सकते हैं. 11वें भाव में राहु नए साझेदारों और ग्राहकों से जुड़ने में मदद करेगा. साथ ही सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा टेंडर मिल सकता है.
- महीने के पहले भाग में मंगल के कारण नया कारोबार शुरू करना या कारोबार में विस्तार के योग बनेंगे. साथ ही कारोबार से जुड़े बड़े व साहसिक फैसले आप ले सकते हैं.
- नया स्टार्टअप या नया आउटलेट शुरू करने की सोच रहे हैं तो 15 जून 2026 के बाद का समय शुभ है. उम्मीद है कि 21 जून के बाद मुनाफा बढ़ेगा.
- तीसरे भाव में बुध के आने से कारोबार में संपर्कों से लाभ होगा.
- चौथे भाव में गुरु और शुक्र के आने से कारोबार में हर तरफ से लाभ मिलेगा. साथ ही रुकी हुई कारोबारी योजनाओं को बल मिलेगा, लेकिन 5वें भाव में केतु के होने से आपको जोखिम उठाने से बचना होगा.
- 12वें भाव में शनि के रहने से कारोबारी खर्च बढ़ सकते हैं.
यदि आप अन्य 11 राशियों के जून 2026 के कामकाज से जुड़े मासिक राशिफल के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.
ये भी पढ़ें- Numerology: पिछले जन्म की गई गलतियां अब न दोहराएं, मूलांक से जानें Karmic Lessons
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
14 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
20 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines