Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रहों का वर्णन किया गया है, जो एक निश्चित अवधि के बाद राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। माना जाता है कि जब-जब नवग्रहों का गोचर होता है, तो उसके कारण 12 राशियों के जीवन में बदलाव आता है। आज मंगल और चंद्र देव 12 में से 3 राशियों पर मेहरबान रहेंगे, जिसके कारण उन्हें लाभ होने की संभावना है। इसके अलावा कुछ लोगों को ग्रहों के क्रोध के कारण परेशानियों का भी सामना करना पड़ेगा।
आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं 19 नवंबर 2024, दिन मंगलवार को 12 राशियों के जातकों का दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि
प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। अन्यथा नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों की ऑफिस में काम की तारीफ होगी। मेष राशि के जातकों को आंखों से जुड़ा कोई रोग हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Zodiac Signs: शुक्र और शनि की लाभ दृष्टि से सुधरेंगे 5 राशियों के दिन, नोटों से ठसाठस भरी रहेगी जेब!
वृषभ राशि
कुंडली में धन आगमन के योग हैं। नौकरीपेशा जातक ऑफिस में क्रिएटिव काम करेंगे। शादीशुदा जातकों का जीवनसाथी संग रिश्ता मजबूत होगा।
मिथुन राशि
उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। जॉब कर रहे जातकों को नई नौकरी की कॉल आ सकती है। लेकिन पेट दर्द की समस्या थोड़ी परेशान कर सकती है।
कर्क राशि
बढ़ते खर्च के कारण कर्क राशि के जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। दांपत्य जीवन में मतभेद हो सकते हैं।
सिंह राशि
इस राशि के लोगों को आज नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों से ऑफिस के काम में कुछ गलती हो सकती है। यदि आप अपनी गलती को स्वीकार करेंगे, तो अच्छा रहेगा। आज शुगर के रोगी अपना खास ध्यान रखें। नहीं तो तबीयत ज्यादा खराब हो सकती है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ है। शादीशुदा जातक जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं।
तुला राशि
काम से जुड़ी यात्रा से धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा जातक ऑफिस में अपने काम को दूसरों पर न थोपें। नहीं तो नुकसान हो सकता है। दिन खत्म होने से पहले तुला राशि के जातकों की भाई से लड़ाई हो सकती है।
वृश्चिक राशि
पैसों को लेकर निवेश संभलकर करें। नहीं तो नुकसान हो सकता है। नौकरी बदलने के लिए आवेदन करने के लिए ये दिन शुभ है।
धनु राशि
कारोबारी डील से धन हानि हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। धनु राशि के जातकों को आज चोट लगने की संभावना है।
मकर राशि
खरीदारी पर पैसा खर्च हो सकता है। लंबे समय बाद मकर राशि के जातकों की माता-पिता से मुलाकात हो सकती है। आज कर्ज लेना मकर राशि के लोगों के लिए सही नहीं रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को आज खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। नौकरीपेशा जातकों को किसी बड़े काम में सफलता मिल सकती है। शादीशुदा जातक शांत रखें। अन्यथा लड़ाई होने की संभावना है।
मीन राशि
आज खर्चा बढ़ेगा। इसके अलावा धन हानि भी हो सकती है। ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है। शादीशुदा जातकों का पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
ये भी पढ़ें- Utpanna Ekadashi पर विष्णु जी की कृपा से चमकेगी 12 राशियों की किस्मत! इन चीजों का लगाएं भोग
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
8 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
14 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines