---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Zodiac Signs: शुक्र और शनि की लाभ दृष्टि से सुधरेंगे 5 राशियों के दिन, नोटों से ठसाठस भरी रहेगी जेब!

Shukra Shani ki Labh Drishti: 22 नवंबर, 2024 से शुक्र और शनि अपने गोचर के दौरान बेहद शुभ संयोग बना रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस शुक्र-शनि के इस योग से 5 राशियों के बिगड़े हालात सुधरेंगे और जेब नोट से ठसाठस भरी रहेगी। आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Shukra Shani ki Labh Drishti: वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, शुक्रवार 22 नवंबर, 2024 से शुक्र और शनि अपने गोचर के दौरान एक एक-दूसरे से 60 और 300 डिग्री कोण पर स्थित होकर अपनी चाल चलेंगे। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, शुक्र और शनि की यह खगोलीय स्थिति एक दुर्लभ घटना है, देश-दुनिया पर इसका दूरगामी और स्थायी असर होता है। शुक्र और शनि के दूसरे के मित्र ग्रह हैं, लेकिन इन दोनों ग्रहों के इस कोणीय योग को ज्योतिष शास्त्र में अच्छा माना गया है। बता दें कि शुक्र जहां भोग-विलास को बढ़ावा देते हैं, तो शनि कठिन परिश्रम और अनुशासन के पैरोकार हैं।

शुक्र और शनि की लाभ दृष्टि का राशियों पर असर

ज्योतिष नियमों के हिसाब से जब दो ग्रह एक-दूसरे से तृतीय और एकादश भाव में रहते हैं, तब यह कोणीय स्थिति बनती है, जो बेहद शुभ मानी गई है। 22 नवंबर, 2024 से बने शुक्र और शनि के इस त्रिएकादश कोणीय संयोग को ‘लाभ दृष्टि’ कहते हैं। इन दोनों के ग्रहों से योग से बिगड़े हुए काम बनने लगते हैं, बुरे दिन अच्छे होने लगते हैं और धन की आमद तेज हो जाती है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, शुक्र-शनि की लाभ दृष्टि से 5 राशियों के जातक विशेष फायदे में रहेंगे। आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Vastu Shastra: इन 5 पक्षियों की फोटो लगाने से होता है घर में ज्ञान और समृद्धि वास, पैसों से भरी रहती है तिजोरी!

वृषभ राशि

शुक्र-शनि की लाभ दृष्टि से वृषभ राशि के जातक में धैर्य और दृढ़ता बढ़ेगी। आप कठिन परिस्थितियों में भी शांत रहेंगे और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए मेहनत करेंगे। आर्थिक स्थिरता प्राप्त होगी। आय में वृद्धि होगी और आप अपनी सभी जरूरतों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। करियर में प्रगति होगे, प्रमोशन हो सकता है। यदि आप नौकरी बदलने के मूड में हैं, तो आपको एक अच्छी नौकरी मिल सकती है।

---विज्ञापन---

आप कोई छोटा-सा ऑनलाइन व्यवसाय भी शुरू कर सकते हैं। स्टूडेंट जातकों आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। आप पार्ट-टाइम जॉब कर सकते हैं। आपमें बचत करने की आदत बनेगी, जिससे आप भविष्य के लिए धन जमा कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन में मजबूती आएगी। लाइफ पार्टनर के साथ संबंध मधुर होंगे। रोमांस में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। त्वचा से संबंधित समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र-शनि की लाभ दृष्टि से आने वाला समय बेहद अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आप कई क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करेंगे। नए लोगों से मुलाकात के अवसर मिलेंगे जिससे आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। लेखन, संचार और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा। नई नौकरी मिलने की संभावना है। वर्तमान में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। व्यापार में विपणन और प्रचार-प्रसार से लाभ होगा।

---विज्ञापन---

रुके हुए काम पूरे होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप अपने सोच-विचार कर किए गए हर काम में सफल होंगे। कानूनी मामलों में विजय प्राप्त होगी। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ में मजबूती आएगी। विवाह योग बन सकते हैं। पुरानी बीमारियों से मुक्ति मिलेगी।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों शुक्र-शनि की लाभ दृष्टि से आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप अपने निर्णयों पर विश्वास करेंगे और दूसरों के दबाव में नहीं आएंगे। ग्राहक आधार में वृद्धि होने से आपके व्यवसाय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। आप नए अवसरों का लाभ उठाकर जबरदस्त मुनाफा कमाएंगे। आपको अपने कार्यक्षेत्र में सम्मान और प्रतिष्ठा मिलेगी। कलीग और सीनियर अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे।

---विज्ञापन---

स्टूडेंट जातकों की कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। नेतृत्व क्षमता विकसित होगी। आप अपने काम को समय पर और बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे। आप निवेश के नए अवसरों की तलाश में सफल होंगे और कड़ी मेहनत से धन का ढेर लगा देंगे। पारिवारिक वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। मौजूदा संबंधों में मजबूती आएगी। किडनी संबंधित समस्याओं से राहत मिल सकती है, इससे मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आने वाला समय बेहद शुभ है। आप कई क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करेंगे। आप अधिक आत्मविश्वासी बनेंगे और आपके नेतृत्व गुणों में निखार आएगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने के पूरे योग हैं। स्टूडेंट्स जातकों को करियर में सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार होगा और नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। आय में वृद्धि होगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

---विज्ञापन---

रुके हुए काम पूरे होंगे और नए अवसर प्राप्त होंगे। विवादों का शांतिपूर्वक समाधान होगा। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा और मानसिक तनाव कम होगा।

कुंभ राशि

शुक्र-शनि की लाभ दृष्टि से कुंभ राशि के जातकों की क्रिएटिविटी बढ़ेगी। आप कला, संगीत या साहित्य जैसे क्षेत्रों में प्रतिभा का प्रदर्शन कर जबरदस्त धन लाभ ले सकते हैं। निवेश में अच्छे रिटर्न आएंगे। आप शेयर बाजार, रियल एस्टेट या अन्य निवेश विकल्पों के माध्यम से अच्छा मुनाफा कमाएंगे। जॉब के क्षेत्र में आपको नए अवसर प्राप्त होंगे। इसके साथ ही आप अपनी क्षमताओं को विकसित करने और नए कौशल सीखने के लिए प्रेरित होंगे।

---विज्ञापन---

स्टूडेंट जातक अपनी समस्याओं का समाधान करने में सक्षम होंगे और आप कठिन परिस्थितियों में भी तर्कसंगत निर्णय ले सकेंगे। आपको एक टीम का नेतृत्व करने का मौका मिलेगा। आप अपने धन को बढ़ाने के लिए विभिन्न निवेश विकल्पों का लाभ उठाकर अच्छा-खासा धन बना सकते हैं। आप पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम होंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध में गहराई आएगी। विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

ये भी पढ़ें: Numerology: 25 से 45 की उम्र में धन का अंबार लगा देते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Nov 18, 2024 09:35 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola