---विज्ञापन---

Religion angle-right

Utpanna Ekadashi पर विष्णु जी की कृपा से चमकेगी 12 राशियों की किस्मत! इन चीजों का लगाएं भोग

Utpanna Ekadashi 2024: उत्पन्ना एकादशी के दिन श्री हरि को कुछ विशेष चीजें अर्पित करने से जीवन में चल रही परेशानियां काफी हद तक कम हो जाती हैं। चलिए जानते हैं शास्त्रों में बताई गई उन चीजों के बारे में, जिनका भोग विष्णु को एकादशी तिथि के दिन लगाना शुभ माना जाता है।

---विज्ञापन---

Utpanna Ekadashi 2024 Upay: हिंदू धर्म में उत्पन्ना एकादशी के दिन को बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ व्रत रखने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही घर-परिवार में सुख, शांति और खुशहाली बनी रहती है। इस बार 26 नवंबर 2024 को उत्पन्ना एकादशी का व्रत रखा जाएगा। एकादशी तिथि के दिन श्री हरि का आशीर्वाद पाने के लिए उन्हें कुछ विशेष चीजों का भोग लगाना शुभ माना जाता है। चलिए जानते हैं राशि अनुसार किन-किन चीजों का भोग उत्पन्ना एकादशी के दिन श्री हरि को लगाना लाभदायक रहेगा।

विष्णु जी को जरूर चढ़ाएं ये चीजें

मेष राशि

उत्पन्ना एकादशी के दिन मेष राशि के जातक विष्णु जी को 3 से 5 लड्डू का भोग लगाएं। इससे आपके घर-परिवार में सदा खुशहाली बनी रहेगी। इसके अलावा पैसों की कमी से भी छुटकारा मिलेगा।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

यदि आपकी राशि वृषभ है, तो आप इस शुभ दिन श्री हरि को पंचामृत अर्पित करें। इससे आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा। साथ ही आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक उत्पन्ना एकादशी के दिन यदि श्री हरि को हरे रंग के वस्त्र अर्पित करते हैं, तो इससे उनके जीवन में सुख, शांति, खुशी, धन और वैभव का वास होगा।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

उत्पन्ना एकादशी के दिन कर्क राशि के जातकों के लिए श्री हरि को खीर का भोग लगाना शुभ रहेगा। इससे आपके जीवन में चल रही परेशानियां काफी कम होंगी।

सिंह राशि

लाल रंग के वस्त्र सिंह राशि के जातक यदि उत्पन्ना एकादशी के शुभ दिन श्री हरि को अर्पित करते हैं, तो इससे उनके जीवन में सदा खुशहाली बनी रहेगी।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

भगवान विष्णु को मोर का पंख अर्पित करना कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। इससे आपको करियर में ऊंचा मुकाम हासिल होगा। साथ ही घर-परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें- Shukra Gochar: शुक्र गोचर से बिगड़ेगा 3 राशियों का बैंक बैलेंस, करियर-कारोबार में आएगी गिरावट!

---विज्ञापन---

तुला राशि

श्री हरि को कामधेनु गाय की प्रतिमा अर्पित करना तुला राशि के जातकों के लिए शुभ माना जाता है। इससे आपके घर-परिवार में खुशियों का आगमन होगा।

वृश्चिक राशि

गुड़ का भोग लगाना श्री हरि को शुभ माना जाता है। इस उपाय से आपको श्री हरि की विशेष कृपा प्राप्त होगी। साथ ही जीवन में चल रही परेशानियां भी काफी हद तक कम हो जाएंगी।

---विज्ञापन---

धनु राशि

धनु राशि के जातक श्री हरि को यदि हल्दी का तिलक लगाते हैं, तो इससे उनके घर-परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी। इसके अलावा पैसों की कमी से भी छुटकारा मिल जाएगा।

मकर राशि

उत्पन्ना एकादशी के दिन यदि मकर राशि के जातक श्री हरि को कमल के फूल अर्पित करते हैं, तो इससे उनके जीवन में चल रही परेशानियां काफी हद तक कम हो जाएंगी।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

यदि आपको श्री हरि को प्रसन्न करना है, तो उत्पन्ना एकादशी के दिन उन्हें शमी के पत्ते अर्पित करें। इससे आपके जीवन में चल रही समस्याएं कम होंगी। इसके अलावा घर-परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी।

मीन राशि

उत्पन्ना एकादशी के दिन यदि मीन राशि के जातक विष्णु जी को गोपी चंदन अर्पित करते हैं, तो इससे उनके जीवन में सदा खुशहाली बनी रहेगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Video: 15 दिसंबर तक 12 राशियों पर मेहरबान रहेंगे श्रीकृष्ण! जानें मार्गशीर्ष माह के उपाय

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 19, 2024 09:54 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola