Kaalchakra: मेष से मीन तक आर्थिक स्थिति के लिए कैसा रहेगा अगस्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए बजट राशिफल

Kaalchakra Today: आज 28 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय से अगस्त महीने के आर्थिक राशिफल के बारे में जानेंगे. अगस्त का महीना मेष से मीन तक सभी राशियों की आर्थिक स्थिति के लिए कैसा रहेगा, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

Pandit suresh pandey.jpg

Photo Credit- News24GFX

Kaalchakra Today 28 July 2026: आज 28 जुलाई 2026 दिन मंगलवार है. आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. चतुर्दशी तिथि का समापन शाम को 6 बजकर 18 मिनट पर होगा. इसके बाद पूर्णिमा तिथि आरंभ होगी. आज पूर्वाषाढा नक्षत्र 1 बजकर 11 मिनट तक रहेगा. इसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र आरंभ होगा. आज विष्कम्भ योग रात को 11 बजकर 33 मिनट तक रहेगा इसके बाद प्रीति योग आरंभ होगा.

विज्ञापन

वणिज करण शाम को 6 बजकर 18 मिनट तक रहेगा, इसके बाद विष्टि करण आरंभ होगा. आज कोकिला व्रत रखा जाएगा. आज यमगण्ड, ,राहुकाल और भद्रा अशुभ योग रहने वाले हैं. राहुकाल दोपहर को 3 बजकर 51 मिनट से लेकर शाम को 5 बजकर 33 मिनट तक रहेगा. आज के कालचक्र में आर्थिक तौर पर मेष से मीन तक राशियों के लिए समय कैसा रहेगा इसके बारे में जान सकते हैं. आइये आर्थिक भविष्यफल के बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि की आमदनी और आर्थिक स्थिति के बारे में जानने के लिए शनि और मंगल ग्रह की दशा को देखते हैं. ग्रह स्थिति के अनुसार अगस्त का महीना मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है. आमदनी में बढ़ोतरी होगी और नए आर्थिक अवसर मिलेंगे. राहु के 11वें भाव में होने से कमाई के नए अवसर मिलेंगे. हालांकि, उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. आप लोगों को परिवार के सहयोग से धन लाभ मिलेगा. निवेश करने आपके लिए लाभकारी हो सकता है. हालांकि, बड़ा निवेश करने और शेयर बाजार में पैसा लगाने से पहले अनुभवी की सलाह अवश्य लें.

विज्ञापन

वृषभ राशि

अगस्त महीने में वृषभ राशि की आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी. वक्री शनि 11वें भाव में रहकर आमदनी के नए स्रोत बनाएंगे. नौकरीपेशा और व्यापारियों को दोनों को धन लाभ होगा. वृषभ राशि वालों को अचानक धनलाभ हो सकता है. आपको भाग्य का साथ मिलेगा. कमाई बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा. गुरु ग्रह की शुभ दृष्टि से आपको निवेश करने से लाभ होगा. आपको सुरक्षित और लंबे समय के निवेश करने पर ध्यान देना होगा. ऐसा निवेश करने से अधिक मुनाफा होने की उम्मीद है.

अन्य सभी 12 राशियों के अगस्त महीने के आर्थिक राशिफल के बारे में जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ