हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Jyotish Upay: वृषभ, कन्या और मकर राशि के लिए धन वृद्धि के असरदार ज्योतिष उपाय, खुलेंगे तरक्की के रास्ते

Jyotish Upay: वृषभ, कन्या और मकर राशि, ये पृथ्वी तत्व की राशियां हैं. इन लोगों के लिए कुछ आसान ज्योतिष उपाय धन, बचत, करियर और आर्थिक स्थिरता में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं. आइए जानते हैं, क्या हैं ये असरदार ज्योतिष उपाय?

विज्ञापन

Jyotish Upay: राशिमंडल में वृषभ, कन्या और मकर पृथ्वी तत्व की राशियां हैं. ये लोग मेहनती, प्रैक्टिकल और अपने काम को लेकर काफी सीरियस माने जाते हैं. इनकी पैसा कमाने की क्षमता भी अच्छी होती है. फिर भी कई बार आर्थिक मामलों में कुछ ऐसी आदतें रास्ता रोक देती हैं, जिनका असर तरक्की पर पड़ सकता है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर ये राशियां अपनी कमजोरियों को समझकर कुछ आसान उपाय अपनाएं, तो धन, बचत और करियर में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं. आइए जानते हैं, क्या हैं ये असरदार ज्योतिष उपाय?

वृषभ राशि – सुरक्षा की चाह में भूल जाते हैं बढ़ना

वृषभ राशि के लोग पैसा संभालकर रखने में भरोसा करते हैं, लेकिन कई बार नुकसान के डर से अच्छे मौके भी छोड़ देते हैं. कुछ लोग जरूरत से ज्यादा दिखावे या लग्जरी पर खर्च कर देते हैं. इसलिए इनको सही बैलेंस बनाना जरूरी है.

करें ये ज्योतिष उपाय:

विज्ञापन
  • हर शुक्रवार को मां लक्ष्मी को लाल गुलाब का फूल चढ़ाएं.
  • सफेद वस्तुओं, जैसे- मिश्री, दूध, सफेद कपड़ा का दान करें.
  • रोज स्नान के बाद चंदन या गुलाब का इत्र लगाएं.
  • ‘ॐ शुं शुक्राय नमः’ मंत्र का जाप करें.

यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: सपने में महिला को सफेद कपड़े में देखना किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य

कन्या राशि – हिसाब-किताब की उलझन

हालांकि, कन्या राशि वाले हर फैसला सोच-समझकर लेते हैं, लेकिन कई बार जरूरत से ज्यादा ओवरथिंकिंग नुकसान करा देती है. भविष्य की चिंता और हर चीज का परफेक्ट हिसाब रखने की आदत मानसिक दबाव भी बढ़ा सकती है.

विज्ञापन

करें ये ज्योतिष उपाय:

  • हर बुधवार को भगवान गणेश को हरी दूर्वा घास और लड्डू चढ़ाएं.
  • रोज सुबह पक्षियों को हरा मूंग या अनाज खिलाएं.
  • बुधवार के दिन हरे रंग के कपड़े पहनें.
  • ‘ॐ बुं बुधाय नमः’ मंत्र का नियमित जाप करें.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर हो या दुकान, तिजोरी की सही जगह क्या है? जानें कुबेर दिशा के वास्तु नियम और धन वृद्धि के उपाय

विज्ञापन

मकर राशि – संतुष्टि ही नहीं मिलती

यूं तो मकर राशि वाले मेहनत से पीछे नहीं हटते, लेकिन हमेशा ज्यादा पाने की चाह कई बार सुकून छीन लेती है. ये लोग अपनी जरूरतों को भी टालते रहते हैं. इसलिए मेहनत के साथ संतुलन और संतोष भी जरूरी है.

करें ये ज्योतिष उपाय:

विज्ञापन
  • हर शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
  • शनिवार को जरूरतमंदों को काले चने, छाता या काले कंबल का दान करें.
  • आर्थिक रुकावटों को दूर करने के लिए हनुमान चालीसा पढ़ें.
  • रात के समय ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का जाप करें.

ज्योतिषीय उपायों के साथ सही सोच भी उतनी ही जरूरी मानी जाती है. वृषभ को नए मौके अपनाने चाहिए. कन्या को बेवजह की चिंता छोड़नी चाहिए. मकर को मेहनत के साथ संतोष भी सीखना चाहिए. यही छोटी-छोटी बातें आर्थिक उन्नति का मजबूत आधार बन सकती हैं.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: पत्नी को खुश रखने के लिए पति को देने चाहिए ये 5 सुख, तभी बनेगा रिश्ता मजबूत

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola