Jyotish Tips: सड़क पर पड़े मिले रुपए-पैसे या ज्वैलरी तो जरूर करें ये काम

jyotish tips, astrology
विज्ञापन

Jyotish Tips: कई बार हमें सड़क पर रुपए-पैसे या ज्वैलरी जैसे सामान पड़े हुए मिल जाते हैं। उस समय बहुत से लोगों को समझ नहीं आता कि इस पैसे का क्या किया जाना चाहिए। कुछ लोग उन्हें उठाकर अपने काम में ले लेते हैं जबकि कुछ लोग उन्हें वहीं पड़ा रहने देते हैं।

यदि ज्योतिष के हिसाब से देखें तो सड़क पर पड़े हुए पैसे उठाने से पहले कुछ बातों का ध्यान देना चाहिए। गिरे हुए पैसे उठाने से पहले हमें यह ध्यान देना चाहिए कि क्या उन्हें उठाना आपके दुर्भाग्य का कारण तो नहीं बन जाएगा। इसके बारे में कई धारणाएं हैं जो यहां दी जा रही हैं।

Advertisment

सड़क पर सिक्के पड़े हुए मिलना

आचार्य अनुपम जौली के अनुसार सड़क पर गिरे रुपए-पैसे (खासतौर पर छोटे सिक्के) नहीं उठाने चाहिए। अक्सर शवयात्रा ले जाते समय लोग शवयात्रा के पीछे सिक्के सड़क पर गिराते हुए चलते हैं। ऐसे में उन सिक्कों को उठाना अशुभ माना जाता है। ऐसे पैसों को उठाने से बचना चाहिए। कई बार बारात या शोभायात्रा ले जाते समय भी सिक्के सड़क पर उछाले जाते हैं।

बड़ी धनराशि मिलना

ज्योतिष शास्त्र (Jyotish Tips) के अनुसार यदि आपको कोई भी वस्तु मिलती है तो उसका उपयोग नहीं करना चाहिए। आपको यदि रुपयों की गड्डी या बड़ी मात्रा में धनराशि मिल जाए तो उसे काम नहीं लेना चाहिए। वरन एक ट्रस्टी की तरह उसकी रक्षा करनी चाहिए। सबसे पहले उसके वास्तविक मालिक को ढूंढना चाहिए। यदि न मिले तो उस पैसे में से कुछ हिस्सा भगवान को अर्पित करते हुए परमार्थ में खर्च करना चाहिए। इसके बाद उसे आप प्रयोग कर सकते हैं। ऐसा नहीं करने पर आपको चोरी का दोष लगेगा।

विज्ञापन

ज्वैलरी या अन्य कीमती सामान मिलना

यदि आपको सोने-चांदी की ज्वैलरी या अन्य कीमती सामान सड़क पर गिरा हुआ मिलता है तो उसे भी अपने प्रयोग में नहीं लेना चाहिए। सर्वप्रथम उसके वास्तविक मालिक को ढूंढने का प्रयास करना चाहिए। यदि उसका असली मालिक न मिल पाएं तो उसे भगवान की संपत्ति मान कर उसकी रक्षा करें। अति आवश्यकता अथवा आपातस्थिति होने पर ही उसका प्रयोग करना चाहिए।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ