Jyotish Tips: ज्योतिष शास्त्र में ऐसे बहुत से उपाय बताए गए हैं जो बिना खर्चें के ही व्यक्ति का भाग्य बदल सकते हैं। इन उपायों में आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी होती हैं। न ही इसमें कोई बहुत बड़ा कर्मकांड करना होता है। आचार्य अनुपम जौली से जानिए ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में जो रातोंरात सोई किस्मत जगाने की क्षमता रखते हैं।
यह भी पढ़ें: नए साल में बदल जाएगी इन 6 राशियों की किस्मत, रुपया, पैसा, मौज-मस्ती सब मिलेगा, बाकी के भाग्य में यह लिखा है
अलग-अलग समस्याओं के लिए आजमाएं ये उपाय (Jyotish Tips)
राजसुख पाने के लिए
समस्त ग्रहों में सूर्य को ग्रहाधिपति और राजा माना गया है। यदि केवल मात्र सूर्य को अनुकूल बना लिया जाए तो व्यक्ति राजसुख प्राप्त कर सकता है। यही कारण है कि बहुत से ज्योतिषी सूर्य के उपाय बताते हैं। ज्योतिष में सूर्य का कारक रंग गुलाबी और सफेद बताया गया है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यदि आप अपनी जेब में केवल गुलाबी रंग का रूमाल रखें तो उससे भी समृद्धि पा सकते हैं। जेब में गुलाबी रंग का रुमाल रखना आपके लिए सौभाग्यशाली रहेगा। ध्यान रखें कि आपको नया रुमाल रविवार के दिन खरीदना है।
यह भी पढ़ें: रविवार को जेब में रखें यह एक ‘खास चीज’, रातों रात आने लगेगा पैसा
धन-संपत्ति पाने के लिए
यदि आप आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इसके लिए भी एक उपाय बताया गया है। आपको प्रत्येक शुक्रवार को लक्ष्मीजी का व्रत करना चाहिए। इसके साथ ही प्रत्येक शुक्रवार को छोटी गरीब कन्याओं को यथासंभव भोजन, वस्त्र आदि दान करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और व्यक्ति के सोए भाग्य को जगा देती हैं।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: अगर सुबह उठते ही दिख जाएं घर में चींटियां तो जल्द मिलेगी ये बड़ी खुशखबरी
समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति के लिए
मान-सम्मान की प्राप्ति के लिए भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए। प्रतिदिन गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करें। इसके साथ ही उन्हें सफेद पुष्प चढ़ाएं। इस एक उपाय से समस्त अशुभ ग्रह भी शुभ फल देने लगते हैं।इस उपाय में आपको एक बात का विशेष ध्यान रखना है कि कभी भी भूल से भी किसी भी व्यक्ति, पशु या पक्षी या तिरस्कार न करें। वरन पूरे विश्व के कण-कण में साक्षात शिव का ही दर्शन करें, उन्हीं को स्वरूप देखें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
8 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
1 day agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
2 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
3 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
4 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines