---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Jyotish Tips: इस एक उपाय को करते ही बन जाएंगे सारे बिगड़े काम, हर जगह होगी जय-जयकार

Jyotish Tips: बहुत बार ऐसा होता है कि लाख प्रयासों के बाद भी सफलता नहीं मिलती है। खास तौर पर यदि कोई एग्जाम देना हो या जॉब इंटरव्यू के लिए जाना हो। ऐसे समय पर व्यक्ति का कॉन्फीडेंस पूरी तरह हिल जाता है और हर जगह निराशा मिलती है। आचार्य अनुपम जौली के अनुसार ऐसे […]

---विज्ञापन---

Jyotish Tips: बहुत बार ऐसा होता है कि लाख प्रयासों के बाद भी सफलता नहीं मिलती है। खास तौर पर यदि कोई एग्जाम देना हो या जॉब इंटरव्यू के लिए जाना हो। ऐसे समय पर व्यक्ति का कॉन्फीडेंस पूरी तरह हिल जाता है और हर जगह निराशा मिलती है।

आचार्य अनुपम जौली के अनुसार ऐसे समय में कुछ खास उपाय करके आप अपनी सफलता को सुनिश्चित कर सकते हैं। इन उपायों को करना बहुत आसान होता है और ये तुरंत ही असर भी दिखाते हैं। जानिए ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: होली के दिन करें ये उपाय, दूर होगी बड़ी से बड़ी बीमारी!

इन उपायों से हर जगह मिलेगी सफलता (Jyotish Tips)

जब भी आप घर से बाहर निकलें तो गणेश जी के हाथ जोड़ें तथा उनके पैरों से सिंदूर लेकर अपने ललाट पर हल्का सा टीका लगा लें। यह उपाय आपको न केवल एग्जाम और जॉब इंटरव्यू वरन हर जगह सफलता दिलाएगा। साथ ही जैसे ही आप अपने कार्य में सफल हो जाएं, भगवान को प्रसाद अवश्य चढ़ाएं।

---विज्ञापन---

किसी शुभ मुहूर्त में आदित्य ह्रदय स्रोत का पाठ आरंभ करें। और उस एक दिन में ही आप इस स्रोत के 108 पाठ कर लें। इसके बाद प्रतिदिन आदित्य ह्रदय स्रोत का कम से कम 21 बार पाठ करें। यह उपाय दरिद्र से दरिद्र को भी करोड़पति बनाने की सामर्थ्य रखता है। इस उपाय से शत्रु, ऊपरी बाधाएं तथा अन्य ग्रह दोष भी समाप्त होते हैं।

यह भी पढ़ें: हर मर्ज का इलाज है हनुमानजी के ये उपाय, तुरंत दूर होंगी सब बाधाएं

---विज्ञापन---

आप जिस भी वार को अपने काम के लिए निकले, उस दिन उस वार विशेष के हिसाब से कपड़े पहनें। यथा सोमवार को सफेद, मंगलवार को केसरिया या लाल, बुधवार को हरा, गुरुवार को पीले कपड़े पहनें। यदि ऐसा संभव नहीं हो तो अपनी जेब में उस रंग का रुमाल अवश्य रखें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 03, 2023 01:14 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola