Jyotish Tips: ज्योतिष की ही एक शाखा सामुद्रिक शास्त्र भी है। इस विज्ञान के जरिए किसी भी व्यक्ति के मुख, हाथ, पैर व शरीर के अन्य हिस्सों को देख कर उसके बारे में सटीक भविष्यवाणी की जा सकती है। इसमें भी ज्योतिष शास्त्र और हस्तरेखा शास्त्र की तरह कुछ नियम बताए गए हैं। इन्हीं नियमों के आधार पर किसी भी व्यक्ति के भूत, भविष्य और वर्तमान को जाना जा सकता है। इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि पैर के तलवों में मौजूद अलग-अलग चिह्न क्या बताते हैं।
यह भी पढ़ेंः हाथ में यहां हो क्रॉस का निशान तो पक्का करोड़पति बनेंगे आप
ऐसे देखें किसी भी व्यक्ति का भाग्य (Jyotish Tips)
तलवों का रंग
जरूरी नहीं है कि आप किसी व्यक्ति के पैरों को पूरी तरह से देखें। केवल उनकी रंगत देख कर भी काफी कुछ बताया जा सकता है। उदाहरण के लिए यदि व्यक्ति के पैर के तलवे गुलाबी रंगत लिए हैं तो वह सुखी, संपन्न और भाग्यशाली होता है। इसी प्रकार यदि पैर के तलवे कालापन लिए हों तो ऐसा व्यक्ति रोगी और दुखी होता है। पैर के तलवों का रंग पीला होने पर ऐसे व्यक्ति का वैवाहिक जीवन दुखदायक रहता है।
पैर के तलवों का आकार
ज्योतिष ग्रंथों के अनुसार यदि पैरों के तलवे छोटे हों तो ऐसे लोगों को जीवन में कठोर परिश्रम करना होता है। इसके बाद भी आवश्यक नहीं है कि वह सफलता प्राप्त कर लें। इसी प्रकार लंबे तलवे होने पर व्यक्ति जीवन में उच्च पदों पर पहुंचते हैं।
यह भी पढ़ें: ऐसे चेहरे वाली गर्लफ्रेंड होती है भाग्यशाली, बदल देती है पति और ससुराल का भाग्य
तलवों पर होने चाहिए ये चिह्न
अगर पैरों के तलवों में रेखाएं कम से कम हों तो इसे भी शुभ माना गया है। परन्तु बहुत सारी रेखाएं हों और एक-दूसरे को काट रही हों तो उसे अशुभ माना गया है। यदि पैरों में शंख, चक्र या वलय का चिह्न होना व्यक्ति को परम सौभाग्यशाली बताता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
12 hrs agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
17 hrs agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
1 day agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
7 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines