Jyotish Tips: यदि किसी व्यक्ति के जन्म का महीना पता हो तो भी उसके बारे में काफी कुछ पता लगाया जा सकता है। ज्योतिष के अनुसार प्रत्येक महीना एक खास पर्सनेलिटी वाले लोगों को जन्म देता है। यही कारण है कि एक ही महीने में जन्म लेने वाले अलग-अलग व्यक्तियों का स्वभाव और आदतें काफी हद तक मिलती-जुलती होती है। जानिए दिसंबर माह में जन्म लेने वाले लोगों का कैसा भविष्य होता है।
Jyotish Tips: दिसंबर माह में जन्म लेने वाले लोगों का स्वभाव
आम तौर पर दिसंबर माह में सूर्य और मंगल ग्रह को प्रबल माना जाता है। ऐसे में इस माह में जन्म लेने वाले लोग भी इन दोनों ग्रहों से काफी हद तक प्रभावित होते हैं। ऐसे लोग स्वभाव से अत्यधिक महत्वाकांक्षी और क्रोधी हो सकते हैं। प्रबल सूर्य के कारण ऐसे लोगों में एक अलग आकर्षण होता है जिससे लोग उनकी तरफ आकर्षित होते हैं। ऐसे लोग अहंकारी भी हो सकते हैं। दिसंबर माह में जन्मे लोग बात करने में काफी चपल होते हैं। ये अपनी बातों से दुश्मनों को भी दोस्त बना लेते हैं। इनका दिमाग तेज होता है। दिल से ये सह्रदय और दयालु होते हैं। ये दूसरों के साथ हिंसा होते नहीं देख सकते।
यह भी पढ़ेंः 2023 Rashifal: 21 अप्रैल 2023 तक इन 5 राशियों पर गुरु रहेगा मेहरबान, हर मुंहमांगी मुराद करेगा पूरी
ऐसा रहेगा इनका कॅरियर
यदि कार्यक्षेत्र की बात करें तो ऐसे लोग स्वभाव से दार्शनिक और गहन अध्ययन करने वाले होते हैं। ये अपने लिए भी कॅरियर भी ऐसा ही ढूंढते हैं जहां दिमागी कसरत का काम हों। शारीरिक श्रम वाले काम इनके लिए बहुत कठिन होते हैं और ये हरसंभव प्रयास करके इनसे दूर रहते हैं। आम तौर पर अपने पैसे को कई जगह इन्वेस्ट करके रखते हैं।
कैसा होता है स्वास्थ्य
दिसंबर माह में जन्म लेने वाले लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर बहुत जागरूक होते हैं। हालांकि ये जरूरत से ज्यादा दिमागी काम करने या अनावश्यक चिंता की वजह से स्ट्रेस का शिकार हो सकते हैं। छोटी-मोटी मौसमी बीमारियों को छोड़ दें तो इनका स्वास्थ्य अधिकतर बढ़िया ही रहता है।
यह भी पढ़ेंः 2023 Rashifal: आने वाले वर्ष में ये 3 राशियां खरीदेंगी खुद की प्रोपर्टी और कार, जानिए आपके भाग्य में क्या लिखा है
इस माह में जन्मे लोगों को करने चाहिए ये उपाय
- दिसंबर माह में जन्मे लोगों को रविवार अथवा मंगलवार का व्रत करना चाहिए। यदि ये सूर्य देव को सुबह स्नान के बाद अर्ध्य दें तो इन्हें कॅरियर में मनचाही ग्रोथ मिलती है।
- ऐसे लोगों को अपने क्रोध और अहंकार पर कंट्रोल रखना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर हाथ आए कई बेहतर अवसर निकल सकते हैं।
- स्वभाव से दयालु होने के कारण ये दूसरों की हरसंभव मदद करते हैं, परन्तु ऐसा करना इनके लिए कभी-कभी नुकसान का कारण बन सकता है। इसलिए अपनी सीमा में रहकर ही दूसरों की मदद करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
22 hrs agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
3 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
5 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines