हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Jyotish Tips: अगले 25 दिनों में कभी भी करें ये उपाय, करते ही हो जाएंगे मालामाल

विज्ञापन

Jyotish Tips: भारतीय हिंदू पंचांग आज भी आधुनिक खगोल विज्ञान को टक्कर देता है। इसके आधार पर आज से एक हजार वर्ष बाद किस दिन कौनसा वार आएगा, कौनसी तिथि होगी और कब ग्रहण होगा, यह तक बताया जा सकता है। पंचांग के आधार पर आप शुभ और अशुभ योग, मुहूर्त आदि ज्ञात कर सकते हैं।

दिसंबर 2022 की शुरुआत बहुत ही शुभ मुहूर्त में हुई है। एक दिसंबर के दिन रवि, हंस और पंच महापुरुष राजयोग जैसे शुभ योग बन रहे थे। इनके अलावा सभी 27 नक्षत्रों में शुभ पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र भी बना हुआ था। इन सभी मुहूर्तों और योगों में शुरु हुआ दिसंबर का माह बहुत ही शुभ एवं कल्याणकारी बन गया है।

यह भी पढ़ेंः Hanumanji ke Upay: हर संकट की काट है हनुमानचालिसा के ये उपाय, आप भी ऐसे करें

क्या है पंच महापुरुष राजयोग

जन्मकुंडली में जब 5 ग्रह अलग-अलग राजयोग बनाते हैं तो उसे पंच महापुरुष राजयोग कहा जाता है। इस राजयोग में व्यक्ति धीरे-धीरे आगे बढ़ता है लेकिन वह दूसरों की तुलना में अत्यधिक ऊंचाई पर पहुंच जाता है। जिनकी कुंडली में यह योग होता है, वे अपने जीवन में कोई न कोई एक बड़ा काम करते हैं।

क्या है हंस योग

यह योग तब बनता है जब देवगुरु बृहस्पति स्वराशि धनु या मीन राशि में जाकर कुंडली के पहले, चौथे, सातवें या दसवें घर में स्थित होता है। जिनकी जन्मकुंडली में हंस योग होता है, वे अत्यधिक बुद्धिमान तथा प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी होते हैं। ऐसे लोग जहां भी जाते हैं, वहां टॉप मैनेजमेंट में पहुंच जाते हैं।

यह भी पढ़ेंः Jyotish Tips: रसोई में रखी चीनी भी बदल सकती है भाग्य, करना है यह उपाय

क्या असर होगा इन योगों का

दिसंबर का महीना इस बार गुरुवार से शुरू हुआ है और चन्द्रमा भी गुरु की राशि मीन में विचरण कर रहा था। ऐसे में यह कई तरह से शुभ रहेगा। परन्तु जिन लोगों की कुंडली में बृहस्पति अशुभ प्रभाव दे रहा है, उन्हें इस महीने पीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए और भगवान विष्णु को हल्दी की माला चढ़ानी चाहिए। इससे उनके कॅरियर में आ रही रुकावटें दूर होंगी।

सुख-समृद्धि पाने के लिए

इसके लिए सर्वोत्तम उपाय है कि आप दिसंबर माह की पूर्णिमा से प्रतिदिन सुबह के समय तुलसी की पूजा करें और जल चढ़ाएं। सायं काल में तुलसी के आगे दीपक जलाएं। यथासंभव गुरुवार के दिन छोटी कन्याओं को पीली मिठाई और दक्षिणा दें। इससे घर में सुख-समृद्धि के भंडार भर जाएंगे।

यह भी पढ़ेंः Jyotish Tips: अगर सपने में दिखें हनुमानजी तो बहुत जल्द मिलेगी यह खुशखबरी

समस्त कष्टों से मुक्ति पाने के लिए

किसी विद्वान ज्योतिषी से पूछ कर दिसंबर माह में भगवान शिव की पूजा करें। शिवलिंग का जल से अभिषेक करें। इसके बाद 108 बिल्व पत्रों पर सफेद चंदन से ‘ॐ नम: शिवाय’ लिख कर शिवलिंग पर चढ़ाएं। अंत में शिव तांडव स्रोत और शिव लिंगाष्टकम स्रोत का पाठ कर उनसे प्रार्थना करें। इस प्रकार की गई पूजा से प्रसन्न होकर भगवान आशुतोष व्यक्ति के समस्त कष्टों को हर लेते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें