Jyotish Tips: ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा इस बार 4 जून 2023 (रविवार) को आ रही है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है जिसके कारण ज्येष्ठ पूर्णिमा का महत्व और भी अधिक बढ़ गया है। पौराणिक शास्त्रों में भी पूर्णिमा को अत्यधिक महत्व देते हुए इस दिन कई तरह के पूजा-पाठ करने की सलाह दी गई है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूर्णिमा के दिन किए गए पूजा-पाठ, दान, पुण्य आदि का सैकड़ों गुणा फल मिलता है। यही कारण है कि आप पूर्णिमा के दिन जो भी उपाय करेंगे, वो आपका भाग्य चमका देंगे।
यह भी पढ़ेंः Hanumanji ke Upay: हर संकट की काट है हनुमानचालिसा के ये उपाय, आप भी ऐसे करें
पूर्णिमा की रात करें ये उपाय (Jyotish Tips)
घर में सुख-शांति और समृद्धि के लिए
पूर्णिमा की रात्रि को एक चम्मच में दूध लेकर उसे किसी कुएं में डाल दें। इसके बाद एक लोटे पानी में दूध, चीनी, चावल मिलाकर चन्द्रमा को अर्ध्य दें। ध्यान रखें कि इस पूरे उपाय को करते समय कोई न तो आपको देखें और न ही आपको टोकें अन्यथा उपाय निष्फल हो जाएगा। यह उपाय घर में सुख-शांति के साथ-साथ समृद्धि भी लाता है।
सभी समस्याओं के समाधान के लिए पूर्णिमा के उपाय
देवाधिदेव महादेव की पूजा समस्त कष्टों को दूर कर देती है। शास्त्रों में कहा गया है कि शिवलिंग पर अभिषेक करने से व्यक्ति सभी समस्याओं से छुटकारा पा सकता है। यदि पूर्णिमा पर गन्ने के जूस से शिवलिंग का अभिषेक किया जाए तो कॅरियर में ग्रोथ मिलती है। इसी प्रकार दूध से अभिषेक करने पर बिगड़े काम बन जाते हैं। बिल्व पत्र से अभिषेक करने पर व्यक्ति के रोग दूर होते हैं।
यह भी पढ़ें: शनिवार या अमावस्या के दिन अनार की कलम से लिख दें यह मंत्र, फिर देखें चमत्कार
लक्ष्मी को करें प्रसन्न
आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों के लिए भी पूर्णिमा का एक उपाय बताया गया है। इस उपाय के तहत भगवान विष्णु तथा माता लक्ष्मी की पूजा करनी होती है। पूजा के बाद भगवान श्रीहरि और लक्ष्मी जी को घर पर बनाई गई केसर वाली खीर का भोग चढ़ाएं। इस तरह प्रत्येक पूर्णिमा को लक्ष्मी जी की पूजा करने से व्यक्ति का दारिद्रय मिट जाता है। उसके सब भंडार भर जाते हैं और वह करोड़पति बन जाता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
3 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
5 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
8 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines