हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Influencer Palmistry Secret: सोशल मीडिया स्टार्स के हाथ में होते हैं ये Signs, अट्रैक्ट करते हैं नाम-पैसा और लग्जरी लाइफ

Influencer Palmistry Secret: क्या आप भी सोशल मीडिया स्टार बनना चाहते हैं? यदि हां, तो आपको अपने हाथ को देखकर पता चल सकता है कि जीवन में आप अपार नाम और पैसा कमाएंगे या नहीं. दरअसल, हस्तरेखा शास्त्र में कुछ विशेष Signs के बारे में बताया गया है, जिनका हाथ पर होना लग्जरी लाइफ की निशानी होता है. चलिए जानते हैं इन्हीं चिन्हों के बारे में.

विज्ञापन
Credit- AI Gemini

Influencer Palmistry Secret: हस्तरेखा शास्त्र एक प्राचीन विज्ञान है, जिसके जरिए सटीक भविष्यवाणी की जा सकती है. इसमें शरीर पर मौजूद निशान और हथेली की रेखा आदि के जरिए व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य आदि का विश्लेषण किया जाता है. साथ ही इसमें शरीर के कुछ ऐसे Signs के बारे में बताया गया है, जिनका होना काफी शुभ होता है. ऐसे लोग कला से जुड़े क्षेत्रों में अच्छा नाम और पैसा कमाते हैं. खासकर, इनके लग्जरी लाइफ जीने की संभावना अधिक होती है.

चलिए जानते हैं कि सोशल मीडिया स्टार्स के हाथ में कौन से शुभ Signs होने की संभावना अधिक होती है.

सूर्य रेखा (Sun Line):

हाथ की अनामिका उंगली यानी रिंग फिंगर के नीचे एक सीधी और लंबी रेखा का होना शुभ होता है, जिसे सूर्य रेखा कहा जाता है. ये रेखा जितनी ज्यादा लंबी और स्पष्ट होती है, व्यक्ति उतना ही नाम और शोहरत कमाता है. साथ ही ऐसे लोगों के तेजी से वायरल होने की संभावना अधिक होती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Morning Dreams: सुबह देखे गए सपने कितने समय में सच होते हैं? जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

बुध पर्वत (Mercury Mount):

हाथ की सबसे छोटी उंगली के नीचे का भाग ‘बुध पर्वत’ कहलाता है, जिसका उभरा हुआ होना शुभ होता है. ऐसे लोगों की Communication Power बहुत अच्छी होती है. ये अपनी बातों को बहुत अच्छे से Present कर पाते हैं. खासकर, कला से जुड़े क्षेत्रों में ये अच्छा नाम और पैसा कमाते हैं. इसके अलावा इनके बहुत ही कम उम्र में सोशल मीडिया सेंसेशन बनने की संभावना अधिक होती है.

विज्ञापन

चंद्र पर्वत (Moon Mount):

हथेली में अंगूठे के दूसरे तरफ का भाग चंद्र पर्वत कहलाता है, जिसका उभरा हुआ होना बहुत शुभ होता है. ऐसे लोग काल्पनिक होते हैं, जो अपने आइडिया से लोगों को प्रभावित करते हैं. यदि ये लोग एक्टिंग, मॉडलिंग या मीडिया जैसे क्षेत्रों में काम करते हैं, तो समाज में मान-सम्मान के साथ-साथ शोहरत भी कमाते हैं.

मछली और स्टार (Fish & Star Sign):

जिन लोगों के हाथ की हथेली में अंगूठे और तर्जनी उंगली के बीच मछली या स्टार का निशान होता है, वो अक्सर सोशल मीडिया स्टार बनते हैं. ये लोग अपने क्रिएटिव दिमाग और बोलने की कला से नाम-पैसा दोनों कमाते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Shukra Gochar 2026: मेष समेत इन 5 राशियों को 23 जून से लाभ होने के योग, शुक्र करेंगे नक्षत्र गोचर

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी हस्तरेखा शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola