Sawan ke Somvar: सावन माह भगवान शिव के भक्तों का प्रिय माह है। इस माह में बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की जाती है। उनका अभिषेक किया जाता है, उनकी प्रसन्नता के लिए विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार सावन (श्रावण) माह 4 जुलाई से आरंभ होगा और इसमें आठ सोमवार आएंगे। इस तरह महादेव की पूजा तथा बड़े अनुष्ठान करने के लिए आपको पर्याप्त समय मिलेगा।
इस वर्ष आएंगे 2 श्रावण माह
पंचांग की गणना के अनुसार इस वर्ष मलमास या पुरुषोत्तम मास भी आ रहा है। इसी कारण इस वर्ष दो सावन माह का शुभ संयोग बन रहा है, जिसकी वजह से सावन में चार के बजाय आठ सोमवार आएंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन के सोमवार पर भगवान शिव को गंगाजल तथा बिल्व पत्र चढ़ाने से अत्यधिक पुण्य प्राप्त होता है।
यह भी पढ़ें: Shiv Puran ke Upay: बड़े-से-बड़े संकट की काट हैं शिवजी के ये उपाय परन्तु रखें ये सावधानियां
कब है सावन का पहला सोमवार (Sawan ke Somvar 2023)
वर्ष 2023 में सावन माह 4 जुलाई, मंगलवार से आरंभ हो रहा है। ऐसे में सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई को आएगा। इस दिन पंचक भी समाप्त होगा और रवि योग तथा गजकेसरी योग भी बन रहे हैं। श्रावण माह में आने वाले सोमवारों की सूची इस प्रकार हैं
10 जुलाई – सावन का पहला सोमवार
17 जुलाई – सावन का दूसरा सोमवार (सोमवती और हरियाली अमावस्या का संयोग)
24 जुलाई – सावन का तीसरा सोमवार
31 जुलाई – सावन का चौथा सोमवार
7 अगस्त – सावन का पांचवा सोमवार
14 अगस्त – सावन का छठा सोमवार
21 अगस्त – सावन का सातवां सोमवार
28 अगस्त – सावन का आठवां सोमवार
यह भी पढ़ें: त्रयोदशी पर ऐसे करें शिव की पूजा तो बनेगा महाराजयोग, जो चाहेंगे, पा लेंगे
कैसे करें सावन के सोमवार को पूजा
सुबह जल्दी उठ कर स्नान कर ब्रह्म मुहूर्त में ही पूजा करनी चाहिए। सोमवार (Sawan ke Somvar) को शिव मंदिर में जाकर भगवान शिव का गंगा जल या सामान्य जल से अभिषेक करें। शिवचालीसा, शिव तांडव स्तोत्र अथवा अन्य मंत्रों का जप करें। गणेशजी, मां पार्वती, कार्तिकेय तथा नंदी का भी पूजन करें।
उन्हें पुष्प, माला, चंदन तिलक, धूप बत्ती, घी का दीपक, नैवेद्य-भोग आदि अर्पित करें। इस प्रकार पूजा कर अंत में अपनी मनोकामना भगवान को बताएं। श्रद्धा और सच्चे मन से की गई प्रार्थना से भगवान भोलेनाथ अवश्य प्रसन्न होंगे और आपकी अनुकूल इच्छाओं को पूर्ण करेंगे।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
15 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
5 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
8 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines