Sawan ke Upay: सावन में अपनी राशि अनुसार करें महादेव की पूजा, दूर होंगे सारे कष्ट, पूरे होंगे सब काज

sawan ke upay, shivji ke upay, shivling, bhagwan shiv, jyotish tips, Shiv Puran ke Upay
विज्ञापन

Sawan ke Upay: सावन का महीना आरंभ हो चुका है। इस माह को भगवान शिव का प्रिय माह माना गया है। अतः श्रावण माह में भक्त बाबा भोलेनाथ को अलग-अलग प्रकार से आराधना कर मनाने का प्रयास करते हैं। शास्त्रों के अनुसार यदि भक्त अपनी राशि अनुसार भगवान शिव की पूजा करें तो निश्चित रूप से उनकी पूजा सफल होगी। जानिए सावन के सोमवार को आपको अपनी राशि अनुसार कैसे महादेव को मनाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Shiv Puran ke Upay: बड़े-से-बड़े संकट की काट हैं बाबा भोलेनाथ के ये उपाय

Advertisment

सावन के महीने में ऐसे करें शिव की पूजा (Sawan ke Upay)

  1. मेष राशि : मेष राशि वाले चंपा अथवा चमेली के पुष्प शिवलिंग पर अर्पित करें। इसके साथ ही जल से अभिषेक करें।
  2. वृषभ राशि : जिनकी राशि वृषभ है, उन्हें सोमवार को गाय को मीठी रोटी और गुड़-चना खिलाएं। साथ ही शिव गायत्री मंत्र का जप करें।
  3. मिथुन राशि : इस राशि के लोगों को श्मशान में स्थित शिवलिंग की पूजा करनी चाहिए। इससे उनके बिगड़े हुए काम बन जाएंगे।
  4. कर्क राशि : कर्क राशि वालों को शिव मंदिर में चने की दाल, उड़द की दाल के वडे और देसी घी का दान करना चाहिए। साथ ही शिव मंदिर में बैठकर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
  5. सिंह राशि : सिंह राशि वालों को शिव सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए। साथ ही महादेव-पार्वती की युगल स्वरूप में पूजा करने से सौभाग्य की प्राप्ति होगी।
  6. कन्या राशि : कन्या राशि वाले शिवलिंग का अभिषेक कर सफेद चंदन से श्रृंगार करना चाहिए। इसके अलावा पंचाक्षरी मंत्र का अधिकाधिक जप करें।
  7. तुला राशि : तुला राशि वाले जातकों को महादेव के मंदिर में जाकर सफेद फूल अर्पित करने चाहिए। इससे तुरंत धन लाभ होने के योग बनेंगे।
  8. वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि वालों को सावन में शिव परिवार या शिव पंचायत की विधिवत पूजा करनी चाहिए। भोलेनाथ को मावे की मिठाई का भोग लगाएं।
  9. धनु राशि : जिनकी राशि धनु है, उन्हें शिव मंदिर जाकर सफेद झंडा चढ़ाना चाहिए। नंदीस्वरूप किसी सांड अथवा बैल को अपना हाथ से गुड़ रोटी खिलाएं।
  10. मकर राशि : इस राशि वाले जातकों को महामृत्युंजय मंत्र का जप करते हुए भगवान शंकर का केसर और दूध से अभिषेक करना चाहिए।
  11. कुंभ राशि : कुंभ राशि वालों को मां पार्वती सहित शिवजी की पूजा करनी चाहिए। शिव के परम मंत्र ॐ नमः शिवाय का 1008 बार जप करें।
  12. मीन राशि : इस राशि के लोगों को भगवान शिव की पूजा करने के बाद ब्राह्मणों अथवा गरीबों को सफेद वस्त्र दान करने चाहिए। रात को सोते समय शिव-शिव का जप करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ