Sawan ke Upay: सावन माह को बाबा भोलेनाथ का प्रिय माह माना गया है। इस माह में श्रद्धालु भगवान शिव को अलग-अलग साधनाओं द्वारा प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। सावन माह समाप्त होने में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। ऐसे में यदि आचार्य अनुपम जौली के अनुसार सभी भक्त अपनी राशि अनुसार भगवान शिव की पूजा करें तो उनकी पूजा अवश्य ही सफल होगी। जानिए सावन माह में सभी को अपनी राशि अनुसार किस प्रकार शिवपूजा करनी चाहिए।
सावन माह में ऐसे करें शिव की पूजा (Sawan ke Upay)
मेष राशि
भगवान शिव की कृपा पाने के लिए हर रोज जल में गुड़ मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। जल में चंदन मिलाकर शिव जी का अभिषेक कर सकते हैं। ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जप करें।
यह भी पढ़ें: Shiv Puran ke Upay: बड़े-से-बड़े संकट की काट हैं बाबा भोलेनाथ के ये उपाय
वृषभ राशि
भगवान शिव की कृपा पाने के लिए हर रोज शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाएं। किसी जरूरतमंद को दूध का दान भी जरूर करें। शिवलिंग पर 108 बेलपत्र चढ़ाएं।
मिथुन राशि
भगवान शिव की कृपा पाने के लिए हर रोज गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें। सावन में हर रोज भगवान शिव को धतूरा और 3 बेलपत्र चढ़ाएं। पूरे सावन हर बुधवार गाय को हरी घास खिलाएं।
कर्क राशि
भगवान भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए शक्कर मिला हुआ दूध भगवान शिव पर चढ़ाएं। सावन में सफेद मंदार के फूल भोलेनाथ को चढ़ाने से सफलता मिलेगी। शिवलिंग पर सफेद चंदन और अखंडित चावल जरूर चढ़ाएं।
सिंह राशि
भगवान शिव की कृपा पाने के लिए जल में लाल चंदन मिलाकर शिव जी का अभिषेक करें। बेलपत्र और सफेद फूल शिवलिंग पर चढ़ाएं। सावन में हर रोज शिव गायत्री मंत्र का जाप करें।
कन्या राशि
भगवान शिव की कृपा पाने के लिए जल में शहद मिलाकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करें। सावन में शिवलिंग पर हर रोज 11 बेलपत्र जरूर चढ़ाएं। महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी पूरे सावन करते रहें।
यह भी पढ़ें: सावन में करें ये उपाय, कर्जे से मिलेगी मुक्ति, घर की तिजोरियां भी भर जाएंगी
तुला राशि
भगवान शिव की कृपा पाने के लिए गाय के घी और इत्र या सुगंधित तेल से शिवलिंग का अभिषेक करें। सावन में शिव जी को माखन-मिश्री का भोग जरूर लगाएं। ऊँ नमः शिवाय मंत्र का जाप करते हुए शिवलिंग पर 108 बेलपत्र चढ़ाएं।
वृश्चिक राशि
भगवान शिव की कृपा पाने के लिए कच्चे दूध या शहद मिले हुए जल से शिवलिंग का अभिषेक करें। शिव मंदिर में ही बैठकर शिव चालीसा का पाठ करें। रुद्राक्ष की माला पर ऊँ नमः शिवाय का जाप पूरे सावन करें।
धनु राशि
भगवान शिव की कृपा पाने के लिए दूध में केसर मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। शिवलिंग पर चने की दाल और पीले फूल अर्पित करें। रुद्र गायत्री मंत्र ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नोरुद्र प्रचोदयात का जाप करें।
मकर राशि
भगवान शिव की कृपा पाने के लिए शिवलिंग का घी, शहद या दही अभिषेक करें। सावन में शिव जी को हर रोज तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं। शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाने से मकर राशि वालों को शिव जी की विशेष कृपा मिलेगी।
कुंभ राशि
भगवान शिव की कृपा पाने के लिए केसर और दूध को जल में मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। शिवलिंग पर जल के साथ दूर्वा और बेलपत्र भी अर्पित करें। पूरे सावन शिव चालीसा और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मीन राशि
भगवान शिव की कृपा पाने के लिए जल में केसर मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। पूरे सावन में हर सोमवार को शिव जी को चावल का भोग लगाएं। पूरे सावन रुद्राक्ष की माला से ऊँ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
7 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
8 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines