महाशिवरात्रि पर करें ये उपाय, कर्जे से मिलेगी मुक्ति, घर की तिजोरियां भी भर जाएंगी

shivji ke upay, mahashivratri 2023, mahashivratri, jyotish tips,

Mahashivratri 2023: भगवान शिव की आराधना का पर्व महाशिवरात्रि इस बार 18 फरवरी 2023 को आ रहा है। इस दिन शनि प्रदोष भी है और साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। ऐसे में इस दिन की गई पूजा का विशेष महत्व रहेगा।

विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने से व्यक्ति सब कुछ प्राप्त कर सकता है। विशेष कर आर्थिक समृद्धि पाने और ग्रहों के अशुभ असर से बचने के लिए यह दिन बहुत शुभ रहेगा।

विज्ञापन

कर्ज मुक्ति के लिए महाशिवरात्रि पर कर सकते हैं ये उपाय (Mahashivratri 2023 and Shivji Ke Upay)

यदि आप पर भयंकर कर्ज हो रहा है और आप उससे मुक्त नहीं हो पा रहे हैं तो शिवमहापुराण में इसके लिए कई उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करते ही आर्थिक स्थिति संभलने लगती है और जल्दी ही सारा कर्जा चुक जाता है। जानिए इन उपायों के बारे में

विज्ञापन
  • महाशिवरात्रि के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग में ‘ॐ ऋण मुक्तेश्वर महादेवाय नम:’ मंत्र का 108 बार जप करते हुए शिवलिंग पर मसूर की दाल चढ़ाएं। इससे बड़े से बड़ा कर्ज भी उतर जाता है।
  • महाशिवरात्रि के दिन मंदिर में जाकर शिवलिंग पर घी और तिल अर्पित करें। इसके बाद ‘ॐ नम: शिवाय’ मंत्र का जप करते हुए 1100 बार घी मिले हुए तिल शिवलिंग पर चढ़ाएं। इससे कर्ज से पीछा छूटता है और कॅरियर में भी ग्रोथ मिलती है।
  • कॅरियर में ग्रोथ नहीं हो रही है तो महाशिवरात्रि पर गन्ने के जूस से शिवलिंग का अभिषेक करें। इससे कॅरियर ऊंची उड़ान भरने लगता है। साथ ही साथ पैसे की तंगी भी हमेशा के लिए दूर हो जाती है।

यह भी पढ़ें: Somwati Amavasya: 20 फरवरी को है सोमवती अमावस्या, इन उपायों से घर आएगी समृद्धि

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ