हिंदू नववर्ष पर बनेगा दुर्लभ षडग्रही योग, चमक उठेगा इन 7 राशियों का भाग्य

साल 2025 में हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2082 की शुरुआत 30 मार्च से होने जा रही है। इस मौके पर मीन राशि में बनने वाले दुर्लभ षडग्रही योग से 7 राशियों का भाग्य चमक उठेगा। आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

hindu-nav-varsh-2025-shadgrahi-yoga

सनातन धर्म में हिंदू नववर्ष बहुत ही खास माना जाता है। हिंदू नववर्ष का पहला पर्व युगादि और गुड़ी पड़वा होता है। इस दिन से चैत्र नवरात्र की शुरुआत भी होती है। इस दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी। इसी दिन त्रेता युग में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम और द्वापर युग में धर्मराज युधिष्ठिर का राज्याभिषेक हुआ था। जहां तक बात साल 2025 की है, तो इस बार हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2082 की शुरुआत 30 मार्च से होने जा रही है।

विज्ञापन

बनेंगे ये शुभ राजयोग

ज्योतिष गणना के अनुसार, इस वर्ष हिंदू नववर्ष के राजा और मंत्री दोनों सूर्यदेव ही माने गए हैं। जहां तक इस दिन के ग्रह गोचर की है, इस दिन मीन राशि में सूर्य, चंद्र, शुक्र, बुध, शनि और राहु की युति बनने वाली है। इस युति को ज्योतिष शास्त्र में ‘षडग्रही योग’ कहते हैं। इसके साथ ही इन ग्रहों के योग से कई खास योग और राजयोग बन रहे हैं, जिनमें शुक्र-चंद्र का ‘कलात्मक राजयोग’, शुक्र-बुध का ‘लक्ष्मी नारायण राजयोग’, सूर्य-बुध का ‘बुधादित्य राजयोग’ आदि प्रमुख हैं।

विज्ञापन

हिंदू नववर्ष पर बने षडग्रही योग का राशियों पर असर

हिंदू नववर्ष पर ग्रहों की विशेष स्थिति यानी बनने वाले षडग्रही योग का असर यूं तो सभी 12 राशियों पड़ेगा, लेकिन 5 राशियों के जातकों के लिए यह योग उनका भाग्य चमका सकता है। षडग्रही योग का प्रभाव से इन 5 राशियों के जातकों के करियर, व्यवसाय, धन और पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को करियर तरक्की मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग प्राप्त होगा। बिजनेस करने वालों के लिए यह समय उन्नति भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव आने के संकेत है। पुराने रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आपका सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। दांपत्य जीवन में सहयोग बढ़ेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए नए अवसर मिलेंगे। प्रमोशन और सैलरी बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। धन की आवक बढ़ने से आपकी फाइनेंशियल ग्रोथ होगी। कारोबारियों के व्यापार में विस्तार होगा। नई डील फायदेमंद साबित हो सकती है। आपके अच्छे काम से समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा, जिससे हर प्रकार का तनाव दूर होगा।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके उचित प्रयास से कार्यों में सफलता सुनिश्चित रहेगी। कारोबारियों को व्यापार में अच्छा मुनाफा होने के योग हैं। व्यापार कर विस्तार संभव है, नए अवसर प्राप्त होंगे। धन कमाने के उत्तम अवसर मिलेंगे, बचत करने में सफलता मिलेगी। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए यह नववर्ष आत्मविश्वास और प्रगति का नया रास्ता लेकर आएगा, जो काफी फलदायी साबित हो सकता है। करियर में उन्नति के योग हैं। सरकारी नौकरी वालों को विशेष लाभ होगा। आपके बड़े निवेश और संपत्ति संबंधी निर्णय फायदेमंद साबित होंगे। आपके इनकम में इजाफा होने से लाइफस्टाइल में सकारात्मक चेंज आएगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।

विज्ञापन

तुला राशि

इन 6 ग्रहों के योग से बने षडग्रही योग के असर से तुला राशि के जातकों की उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे। नौकरीपेशा जातकों का कार्यस्थल पर प्रमोशन हो सकता है। आय के नए स्रोत मिलने से आपकी इनकम डबल हो सकती है। नई संपत्ति खरीदने के योग भी हैं। यदि आप किसी पुराने कानूनी लफड़े में फंसे हैं, तो आपको विवाद का हल मिलेगा। उत्तम स्वास्थ्य की बदौलत आप काम कोई सही समय पर कर पाएंगे।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के करियर स्थिरता आने से जीवन में स्टेबिलिटी आएगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। नई जिम्मेदारियां के साथ आगे बढ़ने यह बढ़िया मौका है। बिजनेस में नए प्रोजेक्ट से लाभ होगा और इनकम में ग्रोथ होने के प्रबल योग हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। निवेश के लिए अच्छा समय है, लाभ हो सकता है। सिंगल लोगों के विवाह के योग बन सकते हैं। घर में खुशियों का माहौल रहेगा।

विज्ञापन

मकर राशि

नौकरीपेशा के जातकों को करियर में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी। नई नौकरी की तलाश में लगे जातकों को नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापारियों को बड़े सौदे मिल सकते हैं। इसके साथ ही निवेश से भी लाभ होगा। आय के स्रोत बढ़ने से आपके जीवन में आर्थिक मजबूती आएगी। जमीन या वाहन जैसी संपत्ति खरीदने का योग बन रहे हैं, पारिवारिक सुख मिलेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ