पीरियड्स के दौरान विवाहित महिलाओं को सिंदूर लगाना चाहिए या नहीं, जानें ज्योतिषीय नियम

Hindu Marriage Rituals

Hindu Marriage Rituals

Hindu Marriage Rituals: महिलाओं के लिए सिंदूर बहुत ही पवित्र होता है। क्योंकि सनातन धर्म में विवाहित महिलाओं को लिए सिंदूर सुहाग का प्रतीक माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कहा जाता है कि शादी-विवाह में जब तक सिंदूर नहीं पड़ता है, तब तक शादी संपन्न नहीं मानी जाती है। हिंदू धर्म में विवाह के बाद विवाहित महिलाएं सिंदूर लगता है। महिलाओं के 16 श्रृंगार में से सिंदूर मुख्य श्रृंगार माना गया है। लेकिन क्या आपको पता है ज्योतिष शास्त्र में सिंदूर लगाने के कुछ नियम होते हैं। जैसे- महिलाओं को कब सिंदूर लगाने चाहिए कब नहीं ये सब सारी चीजों के बारे में विस्तार से वर्णन किया गया है। तो आइए जानते हैं।

महिलाओं को कब लगाना चाहिए सिंदूर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भगवान शिव के लिए माता पार्वती सिंदूर लगाती है। मान्यता है माता को चढ़ाया हुआ सिंदूर लगाने से अखंड सौभाग्य का वरदान प्राप्त होता है। इसके साथ ही पति के उम्र में बढ़ोतरी होती है।

मान्यताओं के अनुसार, किसी भी पूजा-पाठ के दौरान सुहागिन महिलाओं को सिंदूर जरूर लगाना चाहिए। ऐसा करने से माता का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

महिलाओं को कब नहीं लगाना चाहिए सिंदूर

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, किसी भी सुहागिन महिलाओं को पीरियड्स के दौरान सिंदूर नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि, ज्योतिष शास्त्र में सिंदूर को बेहद ही शुभ माना गया है। ऐसी मान्यता है कि जब महिलाओं को पीरियड आता है, तो उस समय महिलाएं अशुद्ध हो जाती है। इसलिए किसी भी सुहागिन महिलाओं को पीरियड्स के दौरान सिंदूर लगाना मनाही होता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ