Jitiya Vrat 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल जितिया व्रत का आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को पड़ता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल जितिया व्रत 6 अक्टूबर को पड़ रहा है। जितिया व्रत खास तौर पर बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मनाए जाने वाला पर्व हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जितिया व्रत खास कर विवाहित महिलाएं रखती है। इस व्रत को रखने से पुत्र की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही पुत्र की लंबी आयु होती है। शास्त्र के अनुसार, इस साल जितिया व्रत पर खास संयोग बन रहा है, जिसके कारण जितिया व्रत का महत्व और अधिक बढ़ गया है। तो आइए जानते हैं कौन सा संयोग बन रहा है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जितिया व्रत 6 अक्टूबर को रखा जाएगा। 6 अक्टूबर दिन शुक्रवार को सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है, जिसके कारण जितिया व्रत का महत्व और अधिक बढ़ गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस योग में पूजा-पाठ और किसी भी शुभ कार्य के लिए शुभ फलदायी माना गया है।

जितिया व्रत को बहुत ही कठिन व्रत माना गया है, क्योंकि इस व्रत में महिलाएं निर्जला रहकर व्रत करती है। इस व्रत को करने से पुत्र की प्राप्ति और संतान के जीवन में आने वाली कष्ट दूर हो जाते हैं।  पंचांग के अनुसार, यह व्रत तीन दिनों तक चलता है। जितिया व्रत की शुरुआत नहाय खाय से लेकर निर्जला व्रत और पारण तक होता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ