Gudhal Phool ke Totke: करोड़पति बनना कभी भी हमारे हाथ में नहीं होता है। इसके लिए सही तरह से प्लानिंग करके मेहनत करनी होती है, सही दिशा में प्रयास करना होता है। जब आपके प्रयास और मेहनत को भाग्य का साथ मिलता है, तब जाकर व्यक्ति करोड़पति बन पाता है। ज्योतिष में ऐसे बहुत से उपाय बताए गए हैं जो किसी का भी भाग्य बदलने की ताकत रखते हैं।
ज्योतिषी एम. एस. लालपुरिया के अनुसार सौभाग्य पाने के लिए आपको ज्यादा परिश्रम करने की आवश्यकता नहीं होती है। आप चाहें तो अपने घऱ में कुछ खास पेड़-पौधों को लगा कर भी समृद्धि पा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: यदि सपने में दिखे यह चीज तो संभल जाए, जल्द बुरा वक्त शुरू होगा
मनीप्लांट नहीं बल्कि इस फूलदार पौधे को लगाएं घर में (Gudhal Phool ke Totke)
शास्त्रों के अनुसार सभी देवी-देवताओं को अलग-अलग पुष्प अर्पित किए जाते हैं। भगवान भोलेनाथ को केतकी और चमेली के पुष्प चढ़ाए जाते हैं, हनुमानजी को लाल गुलाब और मां लक्ष्मी तथा सरस्वती को कमल पुष्प चढ़ता है। जवाकुसुम भी एक ऐसा ही पुष्प है, जिसे कई देवी-देवताओं को चढ़ाया जाता है।
गणेश जी का प्रिय है जवाकुसुम का पुष्प
गजानन गणपति को अर्पित करने के लिए जवाकुसुम (अथवा गुड़हल) का पुष्प चढ़ाया जाता है। यह लाल रंग का पुष्प होता है जिसमें से बहुत हल्की सुगंध आती है। इस पुष्प के पौधे को घर में लाने से हर तरह की सुख-समृद्धि मिलती है।
यह भी पढ़ें: Valentine’s Day पर है सीताष्टमी, इन उपायों को करते ही फटाफट होगी शादी
मां काली और सूर्यदेव को भी चढ़ाया जाता है गुड़हल का पुष्प
इस पुष्प को मां काली तथा सूर्यदेव का भी प्रिय माना गया है। काली पूजा में तो विशेष रूप से केवल इसी पुष्प का प्रयोग किया जाता है। इसी प्रकार सुबह उगते हुए सूर्य को गुड़हल के पुष्प से अर्ध्य देने से समस्त कष्ट दूर होते हैं। साथ ही घर में खुशहाली भी आती है।
घर में आएगी सुख-शांति और समृद्धि
जो लोग अपने घऱ में सुख-समृद्धि चाहते हैं, उन्हें अपने घर में तुलसी के निकट गुड़हल का पौधा लगाना चाहिए। इससे घर में रहने वालों पर सूर्यदेव और गणेशजी की कृपा होती है। इसके साथ ही इनकम के भी नए सोर्स बनने लगते हैं। इस तरह इस एक पुष्प को लगा कर आप अपने समस्त दुखों से मुक्ति पा सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
11 hrs agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
16 hrs agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
1 day agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
7 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines