Palmistry: हर व्यक्ति के हाथ की हथेली पर विभिन्न रेखाएं होती हैं, जो उनके स्वभाव से लेकर भविष्य के बारे में बहुत कुछ बताती हैं. हालांकि, कुछ लोगों के हाथ में रेखाएं साफ नहीं दिखाई देती हैं. कोई रेखा कभी किसी रेखा से मिली होती है तो कुछ अधूरी होती हैं, जिनका न तो स्टार्टिंग और न ही एंड पॉइंट समझ में आता है. यदि आपकी हथेली पर भी कोई रेखा स्पष्ट नहीं दिखाई देती है तो ये कोई साधारण बात नहीं है. हस्तरेखा शास्त्र में इसे महत्वपूर्ण संकेत माना गया है, जिससे भविष्य के बारे में बहुत कुछ पता चल सकता है. चलिए अब जानें हथेली पर रेखाओं का साफ न दिखना कैसा होता है.
हथेली पर रेखाओं का साफ न दिखना कैसा होता है?
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली की रेखाओं का साफ न दिखना शुभ होता है. ये दर्शाता है कि व्यक्ति मेहनती है और अपने विचारों को लेकर स्पष्ट रहता है. ऐसे लोग जल्दी से परिस्थितियों व लोगों से परेशान नहीं होते हैं, बल्कि अपने कर्मों पर विश्वास रखते हैं. ये भाग्य से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करते हैं और हर संकट का सामना करते हैं.
इनके स्वभाव की बात करें तो वो काफी सरल होता है. ये खुलकर अपने विचारों को व्यक्त करते हैं और लड़ाई-झगड़ों से दूर रहते हैं. इसके अलावा ये अपने काम से काम रखते हैं और जल्दी से किसी के भी मामले में दखल नहीं देते हैं.
ये भी पढ़ें- Scissors Mark: हथेली पर कैंची जैसा X का निशान होना कैसा होता है? हस्तरेखा शास्त्र से जानें संकेत
हथेली पर रेखाओं का कम होना कैसा होता है?
जिन लोगों की हथेली पर बहुत ही कम रेखाएं होती हैं, उनका दिमाग काफी तेज होता है. ऐसे लोग अपने हर निर्णय को लेकर संतुष्ट रहते हैं और बिना डरे लोगों के सामने अपनी बातों को रखते हैं. इसके अलावा ये अपने स्वतंत्र विचारों के लिए भी जाने जाते हैं.
हथेली पर उलझी हुई रेखाओं का होना कैसा होता है?
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली पर उलझी हुई रेखाओं का होना शुभ नहीं होता है. ऐसे लोग मानसिक रूप से संतुष्ट नहीं रहते हैं, बल्कि छोटी-छोटी बातों के बारे में बहुत सोचते हैं. इसके अलावा इन्हें जीवन में संघर्ष भी बहुत करना पड़ता है. आसानी से इन्हें कोई भी चीज नहीं मिलती है.
ये भी पढ़ें- हथेली पर बहुत ज्यादा कटी-फटी या आड़ी-तिरछी रेखाएं होना कैसा होता है? हस्तरेखा शास्त्र से जानें शुभ-अशुभ संकेत
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी हस्तरेखा शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
10 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines