Hastrekha Gyan: हस्तरेखा ज्योतिष में सिर्फ हथेली की रेखाएं ही नहीं, बल्कि उंगलियों के बीच का फासला (gap) भी हमारे स्वभाव और जीवन के बारे में कई राज खोलता है. उंगलियों के बीच की दूरी आपके सोचने के तरीके, व्यक्तित्व और यहां तक कि भविष्य के संकेत भी देती है. आइए जानते हैं, उंगलियों के बीच के गैप का महत्व और समझें क्या है इनका महत्व?
खुला विचार और आत्मविश्वास
यदि तर्जनी और बीच वाली उंगली के बीच थोड़ा गैप हो, तो आप खुले विचारों वाले और अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ निश्चयी हैं. ऐसे लोग सकारात्मक सोच के साथ नए विचारों को अपनाते हैं.
सभी उंगलियों के बीच गैप
जब हर उंगली के बीच थोड़ी दूरी हो, तो यह बताता है कि आप खुशमिजाज, तनावमुक्त और सामाजिक व्यक्ति हैं. आप दूसरों की भावनाओं को समझते हैं और जीवन में आशावादी बने रहते हैं.
ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: चाणक्य की इन 5 नीतियों से जानिए, कैसे पाएं जीवन में सफलता, सुख और समृद्धि
लापरवाही और स्वार्थी स्वभाव
यदि बीच वाली और अनामिका उंगली के बीच ज्यादा फासला हो, तो यह लापरवाही और स्वार्थ का संकेत है. ऐसे लोग अपनी जरूरतों को पहले रखते हैं, जिससे रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती हैं.
गुस्सा और परिवार के प्रति प्यार
अनामिका और कनिष्ठा उंगली के बीच गैप होने पर व्यक्ति गर्ममिजाज होता है, लेकिन अपने परिवार के लिए समर्पित और निष्ठावान होता है.
गंभीर और अनुशासित व्यक्तित्व
अगर उंगलियां बिल्कुल पास-पास हैं, तो आप गंभीर, एकाग्र और जिम्मेदार हैं. हालांकि, कभी-कभी यह सख्ती और जिद में बदल सकता है.
उंगलियों का आकार भी है अहम
उंगलियों की लंबाई और मोटाई भी आपके व्यक्तित्व को दर्शाती है. लंबे और पतले उंगलियों वाले लोग रचनात्मक होते हैं, जबकि मोटी उंगलियों वाले अधिक व्यावहारिक और मेहनती होते हैं.
ये भी पढ़ें: Lucky Zodiac Signs: इन 5 राशियों पर बरसती है मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, इसमें कहीं आप भी तो नहीं
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
14 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
15 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
17 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
20 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines