हरतालिका तीज पर भूलकर न करें ये काम, पहली बार रख रही हैं व्रत तो रखना होगा इन 7 बातों का ध्यान
Edited By News24 हिंदी

Hartalika Teej
Edited By News24 हिंदी

Hartalika Teej
Hartalika Teej 2023: सनातन धर्म में हरतालिका तीज का बहुत ही अधिक महत्व होता है। महिलाएं हरतालिका तीज व्रत अखंड सौभाग्य के लिए रखती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हरतालिका तीज व्रत भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके माता पार्वती और भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हरतालिका तीज के दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती है और रात्रि के समय जागरण करती है। लेकिन अगर कोई महिला पहली बार हरतालिका तीज का व्रत रखती है, तो इस नियम को जानना बेहद ही जरूरी है। क्योंकि कहा जाता है कि इस व्रत में कोई भी गलती हो जाती है, तो इसका परिणाम बुरा होता है। तो आइए इन नियमों को जानते हैं।
हिंदू पंचांग के अनुसार, हरतालिका तीज व्रत प्रत्येक साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है। हरतालिका तीज व्रत इस साल 18 सितंबर 2023 दिन सोमवार यानी कल रखा जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि लोगों के मन में हरतालिका तीज को कुछ कन्फ्यूजन हो गया है कि तीज 17 सितंबर को हैं 18 सितंबर को। ज्योतिषियों के अनुसार, हरतालिका तीज 18 सितंबर को ही रखा जाएगा।
यह भी पढ़ें- हरतालिका तीज पर रहेगा भद्रा का साया! जानें किस वक्त पूजा करना रहेगा शुभ
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: