Hariyali Amavasya: श्रावण माह में आने वाली अमावस्या को हरियाली अमावस्या कहा जाता है। इस बार हरियाली अमावस्या 17 जुलाई 2023 (सोमवार) को आ रही है। सोमवार को आने के कारण इसे सोमवती अमावस्या भी कहा जाएगा। शास्त्रों में इस तिथि का अत्यधिक महत्व बताया गया है।
विद्वान ज्योतिषियों के अनुसार अमावस्या पितरों की तिथि मानी गई है। इस दिन हमारे पूर्वज पितृ लोक से पृथ्वी पर आते हैं। अतः इस दिन उनके निमित्त पिंड दान, श्राद्ध, तर्पण आदि कर्मकांड किए जाते हैं ताकि उन्हें मोक्ष प्राप्त हो सकें। जानिए कब है हरियाली अमावस्या, और किन उपायों से दूर होगी आपकी हर मुश्किल।
यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat: त्रयोदशी पर ऐसे करें शिव की पूजा तो बनेगा महाराजयोग, जो चाहेंगे, पा लेंगे
कब है हरियाली अमावस्या (Hariyali Amavasya Date and Muhurat)
पंचांग के अनुसार 16 जुलाई 2023 (रविवार) की रात्रि 10.08 बजे अमावस्या तिथि आरंभ होगी। इसका समापन अगले दिन 17 जुलाई को रात्रि 12.01 बजे होगा। हिंदू धर्म में उदय तिथि की मान्यता होने के कारण सोमवती अमावस्या 17 जुलाई को ही मनाई जाएगी।
यह भी पढ़ें: मां दुर्गा के इस मंत्र से मिलती हैं अपरंपार शक्तियां, असंभव भी संभव हो जाता है
ऐसे करें भगवान शिव की पूजा
हरियाली अमावस्या पर भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस तरह पूजा करने से भक्तों के समस्त कष्ट दूर होते हैं और समस्त प्रकार के धन-धान्य और संपदा प्राप्त होती है। इस दिन भगवान शिव का रुद्राभिषेक भी किया जाता है।
सुबह जल्दी उठ कर स्नान आदि से निवृत्त होकर शिवलिंग और मां पार्वती का गंगाजल से अभिषेक करें। इसके पश्चात उनकी पूजा करें, उन्हें फल, पुष्प, माला, नैवेद्य आदि अर्पित करें। अंत में जाने-अनजाने में हुए अपराधों के लिए क्षमा मांगे।
यदि आप किसी विशेष कामना के लिए महादेव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो उसके लिए भी रुद्राभिषेक अथवा महामृत्युंजय मंत्र का अनुष्ठान कर सकते हैं। इनके अलावा भी बहुत सारे मंत्रों के अनुष्ठान किए जा सकते हैं जिन्हें आप अपनी आवश्यकतानुसार उपयोग कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
7 hrs agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
3 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
5 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines