हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Hanumanji ke Upay: आज इनमें से एक भी मंत्र पढ़ लेंगे तो सब संकट कट जाएंगे

विज्ञापन

Hanumanji Ke Upay: पुराणों और आगमों में हनुमानजी को ग्यारहवां रुद्रावतार और भगवान राम का अनन्य भक्त बताया गया है। जिस पर भी उनकी कृपा हो जाती है, वह इस भव सागर से पार हो जाता है। उसके सभी संकट, सभी समस्याएं पलक झपकते दूर हो जाती हैं।

यूं तो बजरंग बली को प्रसन्न करने के लिए शास्त्रों में कई उपाय बताए गए हैं। इनमें से भी कुछ उपाय ऐसे हैं जो तुरंत असर दिखाते हैं और उन्हें करते ही लाभ होता है। जानिए ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में

प्रेतबाधा, भूत-पिशाच आदि नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति के लिए (Hanumanji Ke Upay)

मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में जाएं। वहां पर उनका अभिषेक करें एवं उन्हें लाल पुष्प, माला, जनेऊ, नारियल, लड्डू-पान आदि अर्पित करें। धूप बत्ती एवं दीपक जलाएं। इसके बाद वहीं पर बैठकर उनके महामंत्र “ॐ दक्षिणमुखाय पच्चमुख हनुमते करालबदनाय” का 11 माला (108 मनकों वाली) जप करें। इस उपाय को करते ही कोई भी नेगेटिव एनर्जी हो, वह तुरंत आपका पीछा छोड़ देगी।

यह भी पढ़ेंः ऐसे करें हनुमानजी को याद तो हर मुश्किल होगी आसान

नौकरी पाने के लिए

यदि कोई व्यक्ति बेरोजगार है और एक अच्छी नौकरी ढूंढ रहा है तो यह उपाय करना चाहिए। उपाय में उसे मंगलवार के दिन सुबह हनुमानजी की विधिवत पूजा कर “मर्कटेश महोत्साह सर्वशोक विनाशन” का 108 बार पाठ करें। इससे नौकरी लगने के योग बनने लगते हैं और शीघ्र नौकरी मिलती है।

यह भी पढ़ेंः Hanumanji ke Upay: हर संकट की काट है हनुमानचालिसा के ये उपाय, आप भी ऐसे करें

समस्त संकटों से मुक्ति के लिए

हनुमानजी का एक उपाय ऐसा भी है जो हर संकट की काट है। व्यक्ति पर चाहे जिस भी तरह का संकट आया हो, इससे दूर हो जाता है। आपको मंगलवार के दिन हनुमानचालिसा की चौपाई “जै जै जै हनुमान गोसाईं, कृपा करहु गुरुदेव की नाईं” का 108 बार जप करें। इसके बाद इस उपाय को तब तक करते रहें जब तक आपकी समस्या दूर न हो जाएं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें