Hanumanchalisa ke upay: वैसे तो हर देवी देवता का अपना एक चालीसा है और हर चालीसा को 40 दिन पढ़ने से बहुत लाभ भी होता है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण जो होता है वह हनुमान चालीसा होता है क्योंकि यदि आप नियमित रूप से हनुमान चालीसा पढ़ ले तो आपके जीवन से आधी से ज्यादा मुश्किलें समाप्त हो जाती हैं।
हनुमान चालीसा को लगातार 40 दिन पढ़ना बहुत ही कठिन माना जाता है। जब आप इन 40 दिनों तक हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं तो इस दौरान कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। परन्तु जब यह आप का 40 दिन का पाठ पूरा हो जाता है तो आपकी मनचाही मनोकामना पूरी भी हो जाती है और आपके कष्ट भी समाप्त हो जाते हैं। आइए जानते हैं कि हनुमान चालीसा पढ़ने से आपको कौन-कौन से मुश्किलों से छुटकारा प्राप्त हो सकता है।
यह भी पढ़ें: मंगलवार की शाम करें हनुमानजी का यह उपाय, बहुत जल्दी मिलेगी बड़ी खुशखबरी!
हनुमानचालिसा पढ़ने से दूर होंगे ये सभी कष्ट (Hanumanchalisa ke upay)
हनुमान चालीसा पढ़ने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। यदि आपको ऐसा लगता है कि आपके अंदर आत्मविश्वास की कमी है जिस वजह से आपको हर एक कार्य करते समय हिचकिचाहट होती है तो आपके लिए हनुमान चालीसा बहुत ही ज्यादा फायदेमंद रहेगा।
हनुमान चालीसा पढ़ने से आर्थिक समस्याओं से भी छुटकारा प्राप्त होता है। यदि आपके जीवन में आर्थिक समस्याओं से संबंधित अधिक परेशानी आ रही है तो इसको आप रोज सुबह उठकर के एक बार जरूर पढ़ें। ऐसा करने से आपको आर्थिक समस्याओं से छुटकारा प्राप्त हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: लाल किताब के इन उपायों को करते ही रातोंरात बदलेगी किस्मत, जानिए कैसे करना है
हनुमान चालीसा पढ़ने से डर भी दूर होता है। आपको किसी भी तरह का भय लग रहा हो या आपको अपने दुश्मनों से भय हैं कि आपको किसी काले जादू टोने टोटके से में है या फिर किसी ने प्रेत बाधा भेजी है। अथवा किसी भी दुर्घटना या अकाल मृत्यु का भय है तो हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें। ऐसा करने से आपकी हर तरह के भय की समाप्ति हो जाती है।
शत्रु से छुटकारा दिलाता है। हनुमान चालीसा अगर आप नियमित रूप से हनुमान चालीसा पढ़ते हैं तो आपके जीवन में आपको अनचाहे शत्रु से भी छुटकारा प्राप्त हो जाता है। जिन लोगों की वाणी बहुत कठोर है और वह भी कठोर वाणी के चलते बात-बात पर अपने शत्रु को उत्पन्न कर लेते हैं। उनकी वाणी में भी नरमी आती है और साथ-साथ उन को शत्रु से छुटकारा भी प्राप्त हो जाता है।
दुर्घटना से बचने के लिए भी हनुमान चालीसा बहुत ज्यादा फायदेमंद है। यदि आपको बार-बार चोट लगती है या आप बार-बार दुर्घटना के शिकार होते हैं या आपको ऐसा लगता है कि आप किसी भी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं तो हनुमान चालीसा आपके लिए बहुत अधिक लाभकारी साबित होगा।
आप जब भी हनुमान चालीसा का अनुष्ठान आरंभ करें तो कोशिश करें कि वह दिन मंगलवार हों। मंगलवार के दिन खास तौर से हनुमान चालीसा पढ़ा जाए तो हनुमान जी प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही आपकी कुंडली में बैठा हुआ कमजोर मंगल भी मजबूत हो जाता है।
– करिश्मा कौशिक, प्रख्यात न्यूमैरोलॉजिस्ट
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
8 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
9 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
11 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
14 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines