hanumanchalisa ke Upay: ‘भूत-पिशाच निकट न आवे, महावीर जब नाम सुनावे’, इन पंक्तियों को पढ़ते ही मन का बड़े से बड़ा डर भी तुरंत दूर हो जाता है। हनुमानचालिसा की ये पंक्तियां किसी भी व्यक्ति को साहस और आत्मबल प्रदान करती हैं। यही कारण है कि हमारे घर के सभी बड़े-बुजुर्ग प्रतिदिन हनुमानचालिसा का पाठ करने की सलाह देते हैं।
कई ज्योतिषी और विद्वान तो हनुमानचालिसा के प्रतिदिन कम से कम 51 बार पाठ करने की भी सलाह देते हैं। कुछ लोग ऐसा करते भी हैं और उन्हें इससे लाभ भी होता है। परन्तु क्या आप जानते हैं कि हनुमानचालिसा का पाठ करने के भी कुछ नियम होते हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास से जानिए इन नियमों के बारे में
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: मनीप्लांट नहीं इस पौधे को घर में लगाने से चमकेगा भाग्य, तुरंत दिखेगा चमत्कार
हनुमानचालिसा के पाठ से मिलते हैं ये फायदे (Hanumanchalisa ke upay and benefits)
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार गोस्वामी तुलसीदास ने हनुमानचालिसा की रचना की थी। इसके नियमित पाठ से घर में मौजूद सभी तरह की नेगेटिव एनर्जी दूर हो जाती है। साथ ही घर में भूत, प्रेत, पिशाच आदि नकारात्मक शक्तियों से भी हनुमानजी के भक्त सुरक्षित रहते हैं। सबसे बड़ी बात इसके लगातार पाठ से व्यक्ति में अपार आत्मबल आ जाता है जिसके दम पर वह बड़े से बड़े कठिन कार्य को भी पलक झपकते कर सकता है।
जो भी व्यक्ति सच्चे मन और श्रद्धा के साथ हनुमानचालिसा का पाठ करता है, उसमें तेज आता है। इसके पाठ से व्यक्ति में सकारात्मक ऊर्जा आती है। उसके सभी कार्य स्वतः ही होते चले जाते हैं। यही नहीं, वह जहां भी जाता है, वहीं पर सुख और शांति का आगमन होता है।
यह भी पढ़ें: गुलाब के फूल का यह टोटका पल भर में बदलेगा किस्मत, आप भी आजमा कर देखें
हनुमानचालिसा के पाठ में ध्यान रखें ये नियम (Hanumanchalisa ke Niyam)
कभी भी अपवित्र स्थिति में हनुमानचालिसा का पाठ नहीं करना चाहिए। ऐसा करना आपके लिए घातक सिद्ध हो सकता है। यदि आप किसी संकट में फंसे हुए हैं, और शुद्धता का ध्यान नहीं रख सकते तो आपात स्थिति में इस नियम का उल्लंघन किया जा सकता है। जो भी हनुमानचालिसा का पाठ करते हैं, उन्हें कभी भी किसी भी दैवीय शक्ति का देवी-देवता का अपमान नहीं करना चाहिए। उसे स्त्रियों, बुजुर्गों तथा अन्य लोगों का अपमान नहीं करना चाहिए।
यदि आप किसी विशेष उद्देश्य की पूर्ति के लिए हनुमानचालिसा का पाठ कर रहे हैं तो आपको प्रतिदिन बजरंग बली की पूजा करनी चाहिए। उन्हें मूंग अथवा बेसन के लड्डू का भोग लगाना चाहिए। साथ ही उन्हें सुपारी, लाल पुष्प, माला आदि भी अर्पित करना चाहिए।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
तुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
11 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
17 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines