Hanuman Jayanti: इस बार हनुमान जन्मोत्सव पर इन शुभ मुहूर्त में करें बजरंग बली की पूजा

aaj ka choghadiya, Aaj ka panchang, aaj ka rahukaal, Today panchang, todays hindi panchang,
विज्ञापन

Hanuman Jayanti: चैत्र पूर्णिमा पर आने वाला हनुमान जन्मोत्सव का पर्व इस बार 6 अप्रैल 2023 (गुरुवार) को आ रहा है। इस दिन कई अत्यन्त शुभ मुहूर्त बन रहे हैं जिसके कारण हनुमान जयंती पर आप सभी तरह के मांगलिक कार्य व धार्मिक अनुष्ठान भी कर सकेंगे। आचार्य अनुपम जौली के अनुसार इस दिन का तंत्रोक्त महत्व भी है।

यह भी पढ़ें: सभी कष्टों की काट है हनुमान चालीसा की ये चौपाई, ऐसे करें प्रयोग

Advertisment

कब है चैत्र माह की पूर्णिमा

पंचांग के अनुसार चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 5 अप्रैल, 2023 (बुधवार) को सुबह 9.19 बजे होगा। इसका समापन अगले दिन 6 अप्रैल, 2023 (गुरुवार) को सुबह 10.04 बजे होगा। इस प्रकार हनुमान जयंती अथवा हनुमान जन्मोत्सव का पर्व दोनों दिन ही मनाया जा सकता है। यद्यपि वैदिक परंपरा में उगते सूर्य की मान्यता के कारण जन्मोत्सव का पर्व 6 अप्रैल को ही मनाया जाएगा।

इस बार चैत्र पूर्णिमा पर सर्वार्थ सिद्धि योग तथा रवि योग बन रहे हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार सर्वार्थ सिद्धि योग 5 अप्रैल को सुबह 11.23 बजे से अगले दिन 6 अप्रैल को सुबह 6.13 बजे तक रहेगा। इसी प्रकार रवि योग 5 अप्रैल को 6.14 बजे से 11.23 बजे तक रहेगा। इन शुभ मुहूर्तों में आप सभी प्रकार के मांगलिक कार्य कर सकेंगे।

विज्ञापन

हनुमान जन्मोत्सव पर कब है पूजा के मुहूर्त

यदि बुधवार के मुहूर्त देखें तो सुबह 10.56 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.12 बजे से 6.46 बजे तक लाभ का, एवं रात्रि 8.12 बजे से 11.03 बजे तक शुभ एवं अमृत के चौघड़िया रहेंगे। गुरुवार के मुहूर्त देखें तो सुबह 6.13 बजे से 7.47 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। इन सभी मुहूर्तों में आप हनुमानजी की पूजा और आराधना कर सकेंगे।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ