Hanuman Jayanti 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, हनुमान जयंती आज यानी 24 दिसंबर 2023 को मनाई जा रही है। यह जयंती खासकर कर्नाटक में मनाई जाती है। वैसे उस राज्य के निवासी जहां कहीं रहते हैं, वे इस हनुमान जयंती को आस्था से मनाते हैं। दृक पंचांग के अनुसार, कर्नाटक में हनुमान जयंती मार्गशीर्ष माह की त्रयोदशी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन राम भक्त हनुमान की विधि-विधान से पूजा की जाती है। हनुमान जयंती से संबंधित शुभ तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि आदि सभी चीजों के बारे में विस्तार से जानिए।
हनुमान जयंती की शुभ तिथि
हिंदू पंचांग के अनुसार, हनुमान जयंती की तिथि की शुरुआत 24 दिसंबर (रविवार) को सुबह 6 बजकर 24 मिनट से हो रही है और समापन 25 दिसंबर दिन सोमवार की सुबह 5 बजकर 54 मिनट पर होगी। उदया तिथि के अनुसार, हनुमान जयंती 24 दिसंबर को मनाई जा रही है। कहा जाता है कि इस दिन सूर्योदय से पहले हनुमान जी का जन्म हुआ था। इसलिए हनुमान जयंती के दिन ब्रह्म मुहूर्त में मंदिरों में कीर्तन का आयोजन किया जाता है।
यह भी पढ़ें- बच्चे का पढ़ाई में मन न लगने पर करें ये चमत्कारी उपाय, जल्द मिलेगा लाभ
हनुमान जयंती की पूजा विधि
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जयंती के दिन पूजा करने से एक लाल रंग का कपड़ा बिछाएं। उसके बाद उस पर हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित करें।
प्रतिमा स्थापित करने के बाद हनुमान जी के मस्तक पर सिंदूर का तिलक लगाएं।
उसके बाद धूप, अगरबत्ती और दीया जलाएं।
दीपक जलाने के बाद हनुमान जी की प्रतिमा को पंचामृत से स्नान कराएं।
उसके बाद जल से अभिषेक करें।
स्नान कराने के बाद हनुमान जी को सुपारी, फूल, चावल, गुड़, केला और मिठाई अर्पित करें।
पंडित जी के अनुसार, इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना बेहद शुभ होता है। साथ ही हनुमान जी के मंत्रों का जाप करना चाहिए।
पाठ और मंत्रों का जाप करने के बाद आरती उतारें और भगवान जी के सामने प्रार्थना करें।
मान्यता है इस तरह विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से हनुमान जी सारी मनोकामना पूर्ण कर देते हैं। साथ ही अपनी कृपा भी बनाए रखते हैं।
यह भी पढ़ें- सुबह उठकर करें मात्र एक उपाय, असंभव काम भी हो जाएगा संभव !
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 hrs agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
2 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
3 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
3 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
4 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines