Guruwar Vrat Niyam Importance: गुरुवार को कई लोग व्रत रखते हैं। इस दिन मुख्यरूप से महिलाएं दांपत्य जीवन में खुशहाली के लिए व्रत रखती हैं। वहीं कुंवारी कन्याएं भी मन के अनुकूल वर की प्राप्ति के लिए बृहस्पतिवार का व्रत रखती हैं। शास्त्रों में बृहस्पतिवार व्रत के लिए खास नियम बताए गए हैं। आज 2024 का दूसरा गुरुवार है। ऐसे में जानिए कि व्रत के दौरान क्या करें और क्या नहीं।
गुरुवार व्रत में क्या करें
महिलाएं अगर गुरुवार का व्रत रख रही हैं तो केले के पेड़ में जल जरूर अर्पित करें। जल के साथ साथ उसमें चने की दाल भी अर्पित करें। आर्थिक परेशानियों को कम करने के लिए ‘ओम् बृं बृहस्पतये नमः’ का कम से कम 108 बार जाप करें।
गुरु ग्रह के दोष से मुक्ति पाने के लिए नहाने वाले पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करें। मान्यतानुसार, ऐसा करने से कुंडली का गुरु ग्रह अनुकूल होकर शुभ फल देता है। इसके अलावा ‘ओम् नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का 21 बार जाप करें। साथ की नहाने के बाद माथे पर केसर का तिलक लगाएं। ऐसा करने से बृहस्पति देव की कृपा प्राप्त होगी।
सुबह नहाने के बाद ‘विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र’ का पाठ करें। ऐसा करने से पहले भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए तुलसी में पीतल के लोटे से जल दें। पीले रंग के फूल के साथ ऐसा करेंगे तो अच्छा होगा।
गुरुवार व्रत के दौरान क्या ना करें
ज्योतिष शास्त्र के जानकार, पं. मणिभूषण झा के मुताबिक, जो लोग गुरुवार का व्रत रखते हैं, उन्हें इस दिन कपड़ा धोने से बचना चाहिए।
बृहस्पतिवार व्रत के दौरान व्रती को बाल, नाखून इत्यादि नहीं काटना चाहिए। इसके अलावा इस दिन साबुन का इस्तेमाल करने (शरीर में लगाने) से भी बचना चाहिए। इस नियम का पालन करने पर व्रत का फल प्राप्त होता है।
पंडित जी के मुताबिक, बृहस्पतिवार व्रत के दौरान बाल कटवाने से आर्थिक स्थिति कमजोर होती है। साथ ही साथ संतान उत्पत्ति में भी बाधा आती है। ऐसे में बृहस्पतिवार का व्रत रखने वालों को इन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए।
विवाहित महिलाएं गरुवार का व्रत रखकर यदि बाल धोती हैं तो उन्हें दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नियम के अनुसार व्रत रखने से लाभ प्राप्त होता है।
यह भी पढ़ें: गुरुवार का व्रत कब से शुरू करना है सबसे शुभ, जनिए सही विधि और नियम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
5 hrs agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
8 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
13 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines