Guruwar Ke Upay: भारतीय ज्योतिष में नवग्रहों में से बृहस्पति को देवगुरु माना गया गया है। बृहस्पति अथवा गुरु की अनुकूलता व्यक्ति के जीवन को पूरी तरह से बदलने की ताकत रखती है। यदि जन्मकुंडली में एक मात्र गुरु ग्रह भी अनुकूल हो तो ऐसा व्यक्ति गरीब घर में भी जन्म लेकर राजा बन जाता है। जितने भी वरिष्ठ अधिकारी, जज, अधिक पढ़े-लिखे लोग होते हैं, उनमें से अधिकतर की कुंडली में गुरु ग्रह को प्रबल पाया गया है।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार कुछ ऐसे तंत्रोक्त उपाय अथवा टोने-टोटके हैं जो व्यक्ति का भाग्य पूरी तरह बदल सकते हैं। इन उपायों को करना जितना आसान होता है, इनका फल भी उतनी ही जल्दी मिलता है। जानिए गुरुवार के कुछ उपायों के बारे में
यह भी पढ़ें: ऐसे चेहरे वाली गर्लफ्रेंड होती है भाग्यशाली, बदल देती है पति और ससुराल का भाग्य
प्रेम, सुख और संपत्ति के लिए करें गुरुवार के ये टोटके (Guruwar Ke Upay)
यदि व्यवसाय अथवा नौकरी में किसी प्रकार की कोई दिक्कत हो तो गुरुवार को भगवान लक्ष्मीनारायण के मंदिर में लड्डू का भोग लगाना चाहिए। इसके साथ ही अपने ऑफिस में पीले रंग की वस्तुओं का प्रयोग करें, पीले रंग के कपड़े पहनें। तुरंत लाभ दिखाई देने लगेगा। घर के पूजास्थल या मंदिर में भी पीली हल्दी की माला लटकानी चाहिए।
यदि नौकरी में जल्दी प्रमोशन चाहते हैं तो गुरुवार के दिन किसी भी मंदिर में पीली मिठाई अथवा पीली वस्तुएं चढ़ाएं। ऐसा लगातार 7 गुरुवार करने से निश्चित रूप से तरक्की होती है। खुद भी अपने खाने-पीने में पीले रंग की वस्तुओं का प्रयोग करें और मांस, मदिरा, अंडों का त्याग कर दें।
जो लोग विवाह के लिए कोई अच्छा जीवनसाथी ढूंढ रहे हैं, उनके लिए भी गुरु का उपाय अथवा एक जबरदस्त टोटका है। ऐसे लोगों को बृहस्पतिवार को केले के वृक्ष में जल सींच कर देसी घी का दीपक जलाना चाहिए और गुरु के 108 नामों का उच्चारण करना चाहिए। इससे उन्हें जल्दी ही अच्छा लाइफ पार्टनर मिलता है।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर से आज ही बाहर फेंक दे ये 5 चीजें, फटाफट अमीर बन जाएंगे
आर्थिक समृद्धि के लिए कभी भी गुरुवार को नाखून या बाल न काटें। हो सके तो गाय को चने की दाल या गुड़ खिलाएं। खुद भी पीले रंग के वस्त्र या रुमाल धारण करें।
गुरुवार के दिन को कर्ज लेने और देने के लिए अशुभ बताया गया है। इस दिन पैसे उधार लेने या देने से जन्मकुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति प्रतिकूल हो जाती है। गुरु के इस अशुभ फल के चलते बाद में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
कुछ लोग गुरुवार का व्रत भी करते हैं। ऐसे लोगों को व्रत के साथ ही भगवान सत्यनारायण या भगवान विष्णु की भी पूजा करनी चाहिए। इससे जन्मकुंडली में प्रतिकूल चल रहे सभी ग्रह अनुकूल हो जाते हैं। गुरुवार का यह उपाय बिगड़े हुए कामों को भी बना देता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष के ज्ञान पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
(Diazepam)
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
14 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
20 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines