Guruwar ke Upay: ज्योतिष में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु तथा देवगुरु बृहस्पति को अर्पित किया गया है। बृहस्पति को सुख, सौभाग्य, दाम्पत्य जीवन, वैभव तथा राजयोग का कारक बताया गया है। जबकि भगवान श्रीहरि समस्त सुखों के दाता हैं, उनकी आराधना से भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।
ऐसे में गुरुवार को किए गए कुछ बहुत ही आसान से उपाय आपकी हर समस्या को हमेशा के लिए दूर कर सकते हैं। आचार्य अनुपम जौली से जानिए ऐसे ही कुछ उपायों (Guruwar ke upay) के बारे में
यह भी पढ़ें: Jyotish Tips: भूल से भी इन चीजों का दान या गिफ्ट न करें, वरना हो जाएंगे बर्बाद
गुरुवार को करें ये उपाय (Guruwar ke Upay)
- यदि नौकरी में किसी तरह की कोई समस्या आ रही है तो गुरुवार के दिन किसी मंदिर के शिखर या छत पर पीले रंग की ध्वजा लहराएं। साथ ही नारायण रूप सूर्यदेव का ध्यान करते हुए आदित्यह्रदय स्तोत्र का 108 बार पाठ करें। इस उपाय को लगातार 21 दिन तक करने से निश्चित रूप से जॉब संबंधी सारी समस्याएं दूर होंगी।
- गुरुवार को मां कमला सहित भगवान विष्णु की पूजा करें। उन्हें पूजा में पीले पुष्प, पीले वस्त्र, पीले रंग की मिठाई तथा केले का भोग लगाएं। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। इस उपाय से जन्मकुंडली में राजयोग का निर्माण होता है।
- गुरुवार के दिन केले तथा तुलसी के पौधे की पूजा करें। दोनों समय उनके निकट देसी घी का दीपक जलाएं। संभव हो तो इस दिन व्रत भी करें और पीले रंग की वस्तुओं को ही फलाहार में ग्रहण करें। इस उपाय से धन लाभ होता है।
- गुरुवार को अपने ललाट पर पीले चंदन का तिलक लगाएं। पीले वस्त्र धारण करें। यदि ऐसा न हो सके तो जेब में पीला रुमाल रखें तथा अपने हाथ से भिखारियों को खाने की वस्तु दान करें। इससे मनचाही इच्छा पूरी होती है।
यह भी पढ़ें: Guruwar Ke Upay: पैसों की तंगी से हैं परेशान तो इन उपायों से दूर होगी मुश्किल, पैसे की होगी बारिश
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
1 day agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
1 day agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
3 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
4 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines