Guru Shukra Yuti 2024 Effect: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करते हैं या गोचर करते हैं, तो सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। सभी ग्रह एक निश्चित समय पर अपनी राशि जरूर परिवर्तन करते हैं। ऐसे में गुरु ग्रह किसी भी राशि में करीब 12 महीने तक रहते हैं।
ज्योतिषियों के अनुसार, वर्तमान समय में गुरु ग्रह अपनी राशि मेष में विराजमान है। बता दें कि 24 अप्रैल को मेष राशि में शुक्र ग्रह भी गोचर कर जाएंगे। ऐसे में मेष राशि में गुरु और शुक्र की युति होगी। ज्योतिषियों के अनुसार, शुक्र ग्रह को दैत्यों के राजा और गुरु ग्रह को देवताओं का गुरु कहा जाता है। जब मेष राशि में गुरु और शुक्र की युति होती हैं तो सभी 12 राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है। आज इस खबर में जानेंगे आखिर गुरु और शुक्र की युति से किन-किन राशियों को लाभ मिलने वाला है।
यह भी पढ़ें- राहु के गोचर से 3 राशियों को रहना होगा सावधान, जीवन में बढ़ सकती है टेंशन
मेष राशि
बता दें कि मेष राशि में गुरु और शुक्र लग्न भाव में युति करेंगे। ऐसे में मेष राशि के जातकों को बंपर लाभ मिलने वाला है। ज्योतिषियों के अनुसार, जातक को सभी क्षेत्र में सफलता मिलेगी। साथ ही समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जो जातक कारोबार या बिजनेस कर रहे हैं, उनके लिए यह मुनाफा भरा रहेगा। साथ ही करियर में सफलता मिल सकती हैं।
मिथुन राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिथुन राशि में गुरु और शुक्र की युति एकादश भाव में हो रही है। ऐसे में मिथुन राशि के जातकों को अनुकूल और बेहतर परिणाम मिलेगा। साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। करियर में सफलता के साथ धन की प्राप्ति हो सकती है। रुके कार्य पूरे हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- 5 फरवरी को बन रहा है आदित्य मंगल राजयोग, 3 राशि वाले लोग दोनों हाथों से बटोरेंगे धन
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए गुरु और शुक्र की युति बेहद शुभ रहने वाली है क्योंकि इस राशि में दोनों ग्रह दशम भाव में युति बना रहे हैं। ऐसे में जातक को सभी क्षेत्र में सफलता मिलने के आसार है। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।
यह भी पढ़ें- साल 2025 तक शनि देव कुंभ राशि में रहेंगे विराजमान, 3 राशियों के भाग्य में होगा बदलाव
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 hr agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
4 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines