Guru Nakshatra Parivartan 2024: क्यों खास है रोहिणी नक्षत्र में गुरु गोचर? जानें करियर, व्यापार और लव लाइफ पर असर!

Guru Nakshatra Parivartan 2024: बृहस्पतिवार 28 नवंबर, 2024 से देवगुरु बृहस्पति नक्षत्र परिवर्तन कर अपनी चाल बदलेंगे और वे मृगशिरा से निकलकर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं, रोहिणी नक्षत्र में गुरु गोचर क्यों खास है और करियर, व्यापार और लव लाइफ पर क्या असर होंगे?

Guru-Rohini-Nakshatra-Gochar

Guru Nakshatra Parivartan 2024: ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति ग्रह को ‘गुरु’ के नाम से भी जाना जाता है, जिसके दो मायने हैं, पहला यह कि वे सभी ग्रहों में सबसे गुरु यानी विशाल हैं। दूसरा यह कि वे सभी देवताओं के गुरु हैं, इसलिए उन्हें देवगुरु का स्थान और सम्मान दिया गया है। वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति ज्ञान, धर्म, नैतिकता, धन, समृद्धि, विवाह, जीवनसाथी और संतान सुख के कारक यानी स्वामी, नियंत्रक और दाता ग्रह हैं। यही कारण है कुंडली में बृहस्पति ग्रह की स्थिति जातक (व्यक्ति) के जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है।

विज्ञापन

गुरु ग्रह बृहस्पति का राशि या नक्षत्र परिवर्तन से जीवन के इन सभी सेक्टर पर व्यापक और गहरा असर पड़ता है। बृहस्पतिवार 28 नवंबर, 2024 से देवगुरु बृहस्पति नक्षत्र परिवर्तन कर अपनी चाल बदलेंगे। इस तारीख को गुरु ग्रह दोपहर बाद 1 बजकर 10 मिनट पर मृगशिरा से निकलकर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं, क्यों खास है रोहिणी नक्षत्र में गुरु गोचर और इस गोचर से करियर, व्यापार और लव लाइफ पर क्या असर होंगे?

विज्ञापन

क्यों खास है रोहिणी नक्षत्र में गुरु गोचर?

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नक्षत्र समूह में रोहिणी चौथे नक्षत्र हैं, जो स्वभाव से शुभ माने गए हैं। इस नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा और राशि स्वामी शुक्र हैं। चंद्रमा मन, भावनाओं और घर का कारक है, जबकि शुक्र सुख, वैभव और भौतिक सुखों के दाता ग्रह है। वहीं, देवगुरु बृहस्पति शिक्षा, ज्ञान, धर्म, न्याय, विवाह, संतान सुख और धन के नियंत्रक और स्वामी ग्रह हैं।

जब गुरु बृहस्पति रोहिणी नक्षत्र में गोचर करते हैं, तो चंद्रमा और शुक्र दोनों ही ग्रह गुरु के साथ संयुक्त होकर राशियों पर अपनी शुभता बरसाते हैं। परिणामस्वरूप, जातकों के ज्ञान, धन, वैभव और भौतिक सुखों में जबरदस्त वृद्धि होती है। मानसिक शांति बनी रहती है और व्यक्ति समाज सेवा के कार्यों में रुचि लेता है। आइए जानते हैं, इस गोचर से करियर, व्यापार और लव लाइफ पर क्या असर होंगे?

विज्ञापन

करियर पर असर

रोहिणी नक्षत्र में गुरु गोचर से स्टूडेंट्स जातकों के करियर पर बेहद सकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है। यह समय क्रिएटिविटी और कम्यूनिकेशन स्किल बढ़ाने का है। आप अपने फील्ड में एक्सपर्ट बन सकते हैं और दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं। इससे आपकी इनकम भी बढ़ेगी। भाषा और साहित्य के क्षेत्र में रुचि रखने वाले छात्रों को अच्छी सफलता मिलेगी। आपको मीडिया, मार्केटिंग या टीचिंग जैसे क्षेत्रों में नौकरी मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों की इनकम में जबरदस्त उछाल आएगा। आमदनी के अतिरिक्त स्रोत खुलने से जीवन स्तर ऊंचा उठेगा।

विज्ञापन

व्यापार पर असर

रोहिणी नक्षत्र में गुरु गोचर के शुभ असर से व्यापारियों के लिए यह समय धन लाभ का है। व्यापार में वृद्धि होगी। आय के नए-नए स्रोत खुलने से धन का प्रवाह तेज होगा और बैंक बैलेंस बढ़ेगा। व्यापारिक यात्राएं सफल रहेंगी और नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। महत्वपूर्ण मीटिंग्स में सफलता मिलेगी। व्यापारिक साझेदारी में शानदार लाभ होगा। पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे। व्यापार का विस्तार करने के लिए यह अच्छा समय है। नए ब्रांच या आउटलेट खोले जा सकते हैं। नए उत्पादों (प्रोडक्ट्स) भी लॉन्च किए जा सकते हैं। व्यापार से इतना धन आएगा कि संभाले नहीं संभलेगा।

लव लाइफ पर असर

रोहिणी नक्षत्र में गुरु गोचर के शुभ असर से यह समय पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने का है। माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के योग बन सकते हैं। घरवालों का सहयोग मिलेगा। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा और नए दोस्त बनेंगे। लव बर्ड्स के जीवन में रोमांस में वृद्धि होगी। आप अपने पार्टनर के साथ खूबसूरत समय बिताएंगे। पार्टनर के साथ संबंधों में मधुरता आएगी और आपसी विश्वास बढ़ेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ