---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

कल शुक्र बदलेंगे अपनी चाल, इन 7 राशियों को धन के साथ-साथ करियर में भी होगा लाभ!

Shukra Nakshatra Parivartan 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कल एक बार फिर शुक्र देवता का नक्षत्र परिवर्तन होने वाला है। आइए जानते हैं उन सात राशियों के बारे में, जिन्हें दैत्यों के गुरु की चाल बदलने से फायदा हो सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

Shukra Nakshatra Parivartan 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, दैत्यों के गुरु शुक्र देवता कल यानी 6 जून को नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। बृहस्पतिवार के दिन सुबह 08 बजकर 43 मिनट पर शुक्र देव क्रान्तिवृत्त नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। क्रान्तिवृत्त नक्षत्र में दैत्यों के गुरु शुक्रवार तक यहीं रहेंगे। 7 जून को एक बार फिर शुक्र देव अपना नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। 7 जून को सुबह 08 बजकर 25 मिनट पर शुक्र देव मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस बार शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन 12 राशियों में 7 राशि के लोगों के लिए शुभ रह सकता है। उन्हें आर्थिक लाभ भी हो सकता है। चलिए जानते हैं उन 7 राशियों के बारे में, जिन्हें शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से फायदा हो सकता है।

कर्क राशि

शुक्र देव के नक्षत्र परिवर्तन से कर्क राशि के लोगों को सबसे ज्यादा फायदा हो सकता है। अगर आपका धन लंबे समय से कहीं अटका हुआ है, तो जल्द ही आपको वो वापस मिल सकता है। करियर में तरक्की हो सकती है। परिवार में किसी लड़की की शादी तय हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों की सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: राशि अनुसार रत्न धारण करने से बन सकते हैं धनवान! पंडित सुरेश पांडेय से जानें सही समय और महाउपाय

---खबर नीचे जारी है---

तुला राशि

स्टॉक मार्केट से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। धन-संपदा में वृद्धि हो सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। लंबे समय से जिन लोगों को नौकरी की तलाश हैं, उन्हें जल्द ही खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। व्यापार में बढ़ोतरी हो सकती है।

सिंह राशि

भाग्य से मिल रहे साथ की वजह से आर्थिक लाभ हो सकता है। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। इससे धन कमाने के कई नए अवसर मिलेंगे। जिन लोगों की सेहत पिछले कुछ समय से खराब चल रही है, उनके स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

मकर राशि

अगर आप नया घर खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये समय सबसे अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों की इंकम में इजाफा हो सकता है। कर्ज से जल्द ही मुक्ति मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

मेष राशि

शुक्र देवता के क्रान्तिवृत्त नक्षत्र में प्रवेश करने से मेष राशि के लोगों को लाभ हो सकता है। अटके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। माता-पिता की सेहत में सुधार हो सकता है। अगर आप जमीन खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये समय सबसे अच्छा है।

कुंभ राशि

वैवाहिक जीवन में खुशहाली आ सकती है। पति से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। शेयर मार्केट में पैसे लगाने का सबसे अच्छा समय है। भविष्य में अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है। जिन लोगों का अपना बिजनेस है, उन्हें धन लाभ हो सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

धनु राशि

धनु राशि के लोगों को अकस्मात धन लाभ हो सकता है। भाग्य से मिल रहे साथ की वजह से अच्छी जगह नौकरी लग सकती है। सेहत में सुधार हो सकता है। कारोबारियों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। इससे आने वाले समय में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- आज 3 बजकर 28 मिनट पर बुध का होगा नक्षत्र परिवर्तन, ये 5 राशियां हो जाएं सावधान

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jun 05, 2024 02:11 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola