---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

शनिवार को सूर्य बदलेगा अपनी चाल, नक्षत्र परिवर्तन से इन 5 राशियों को हो सकता है लाभ!

Surya Nakshatra Parivartan 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज से तीन दिन बाद सूर्य देवता एक बार फिर नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। चलिए जानते हैं उन पांच राशियों के बारे में, जिन्हें सूर्य की चाल बदलने से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

Surya Nakshatra Parivartan 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, सूर्य देवता शनिवार को एक बार फिर नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। आज से तीन दिन बाद यानी 8 जून 2024 को सूर्य देव मृगशिरा नक्षत्र में प्रात: काल 01 बजकर 16 मिनट पर प्रवेश करेंगे। जो यहां पर 15 जून तक रहेंगे। 15 जून 2024 को सुबह 12 बजकर 37 मिनट पर सूर्य देवता मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इस बार सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से 12 में से कुछ राशियों के लोगों को फायदा हो सकता है। चलिए जानते हैं उन्हीं 5 राशियों के बारे में, जिन्हें सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

मेष राशि

सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि के लोगों के लिए अत्यंत शुभ रह सकता है। जिन लोगों का खुद का व्यापार है, उन्हें धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों की सैलरी बढ़ सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- कल शुक्र बदलेंगे अपनी चाल, इन 7 राशियों को धन के साथ-साथ करियर में भी होगा लाभ!

---खबर नीचे जारी है---

तुला राशि

आज से तीन दिन बाद तुला राशि के लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आय में वृद्धि हो सकती है। कारोबारियों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है, जिससे भविष्य में धन लाभ हो सकता है।

सिंह राशि

सूर्य देव के आशीर्वाद से सिंह राशि के लोगों का वैवाहिक जीवन खुशहाल रह सकता है। दांपत्य जीवन में खुशियों का आगाज हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि हो सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

मिथुन राशि

भाग्य से मिल रहे साथ की वजह से एक अच्छी नौकरी मिल सकती है। सूर्य देवता की कृपा से कारोबार में विस्तार हो सकता है। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रह सकती है। अगर आपका अपना कारोबार है, तो जल्द ही अच्छा-खासा मुनाफा हो सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

मकर राशि

तीन दिन बाद होने वाले सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से मकर राशि के लोगों को फायदा हो सकता है। बिजनेस में विस्तार हो सकता है। नौकरी कर रहे लोगों का प्रमोशन हो सकता है। जो लोग खेल से जुड़े हुए हैं, उनके करियर में जल्द ही प्रगति हो सकती है।

ये भी पढ़ें- आज 3 बजकर 28 मिनट पर बुध का होगा नक्षत्र परिवर्तन, ये 5 राशियां हो जाएं सावधान

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jun 05, 2024 05:43 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola