मेष राशि में मार्गी हुए देवगुरु बृहस्पति, अब शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन

Guru Margi Gochar In Aries: देवगुरु बृहस्पति आज मेष राशि में मार्गी हो गए हैं। गुरु का यह मार्गी गोचर किन राशियों के लिए अच्छा है, जानिए।

Guru Margi Gochar In Aries
विज्ञापन

Guru Margi Gochar In Aries Astrological Prediction: ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, गुरु ग्रह यानी बृहस्पति देव मेष राशि में मार्गी हो गए हैं। इसके पहले देव गुरु बृहस्पति इसी राशि में वक्री अवस्था में संचरण कर रहे थे। ऐसे में गुरु ग्रह का फिर से मेष राशि में लौटना कुछ राशियों के लिए बेहद खास और मंगलकारी माना जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के जानकार पं. धनंजय पाण्डेय के अनुसार, गुरु का यह मार्गी परिवर्तन मेष समेत तीन राशियों के लिए खास है। यहां जानिए गुरु मार्गी गोचर का जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

मेष

बिजनेस में आर्थिक लाभ मिलेगा। कार्यों में सफलत मिलेगी। जॉब के लेकर बात बन सकती है। बड़े भाई से रिश्ते अच्छे होंगे। किसी साथ से अचानक धन लाभ होगा। गुरु मार्गी के दौरान कोई नया व्यापार शुरू करेंगे तो उसमें धन लाभ होगा। शादीशुदा जिंदगी में लाइफ पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा। किसी कार्यों को लेकर दुविधा खत्म होगी। माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिलेगा।

Advertisment

धनु

धनु राशि के लिए गुरु का यह गोचर बेहद लाभकारी माना जा रहा है। गुरु मार्गी की अवधि में बिजनेस में जबरदस्त आर्थिक मुनाफा प्राप्त होगा। नौकरी में प्रमोशन का योग बनेगा। बिजनेस के उद्देश्य से की गई यात्रा लाभकारी रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वालों को विशेष लाभ होगा। गुरु गोचर के दौरान प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। दापत्य जीवन में जीवनसाथी से चल रहा विवाद दूर होगा।

मीन

मीन राशि के स्वामी बृहस्पिति देव स्वयं हैं। ऐस में गुरु का मार्गी अवस्था में लौटना मीन राशि से जुड़े जातकों के लिए अत्यंत खास रहने वाला है। गुरु-मार्गी के दौरान बिजनेस में मुनाफा प्राप्त करेंगे। इस दौरान आर्थिक स्थिति में सुधार नजर आएगा। किसी बड़े अधिकारी से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। शादीशुदा जातकों का वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ