Guru Gochar Rashifal: 19 जुलाई से बदलेगी गुरु की चाल, इन 5 राशियों के लिए खुल सकते हैं निवेश, धन और भाग्य के द्वार

Guru Gochar Rashifal: 19 जुलाई से गुरु पुष्य नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश करेंगे, जिसे ज्योतिष में बेहद शुभ माना जाता है. गुरु की चाल में इस परिवर्तन से 5 राशियों के धन, निवेश, संपत्ति और भाग्य पर असर सकारात्मक रह सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

Guru-Gochar-Rashifal

Guru Gochar Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में पुष्य नक्षत्र को ‘नक्षत्रों का राजा’ कहा गया है. वहीं, गुरु ग्रह बृहस्पति भाग्य, ज्ञान, समृद्धि, विवाह और संतान के कारक हैं. पुष्य नक्षत्र से जब गुरु ग्रह का संयोग होता है, तो यह बेहद शुभ कल्याणकारी माना है. अभी गुरु पुष्य नक्षत्र में गोचरस्थ हैं और 19 जुलाई, 2026 वे इस नक्षत्र दे द्वितीय पद से इसके तृतीय पद में प्रवेश करेंगे. गुरु का पुष्य नक्षत्र के तृतीय पद में गोचर बेहद लाभकारी है, जो आर्थिक निवेश, संपत्ति की योजना, मानसिक शांति और पुराने विवादों को सुलझाने के लिए उत्तम समह सिद्ध हो सकता है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, यह गोचर इसलिए भी महाकल्याणकारी है, क्योंकि गुरु इस समय कर्क राशि में उच्च के होकर गोचरस्थ हैं. गुरु की चाल में यह परिवर्तन यूं तो सभी राशियों के जातकों पर असर डालेगा, लेकिन 5 राशियों के लिए यह काफी फलदायी और शुभ रहेगा. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनके लिए निवेश, धन और भाग्य के द्वार खुल सकते हैं?

विज्ञापन

कर्क राशि

गुरु कर्क राशि राशि में ही उच्च के होकर शुभता बढ़ा रहे हैं. 19 जुलाई के बाद इन राशि के लोगों का आत्मविश्वास और मजबूत होगा. रुके हुए काम फिर गति पकड़ सकते हैं. निवेश की नई योजना बन सकती है. संपत्ति से जुड़ी बातचीत आगे बढ़ेगी. परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. किसी बड़े व्यक्ति का मार्गदर्शन काम आएगा. जॉब में जिम्मेदारी बढ़ सकती है. कारोबार में भरोसेमंद ग्राहक मिलने से लाभ में स्टेबिलिटी रहेगी. पुराने तनाव धीरे-धीरे कम होंगे. रिश्तों में मधुरता लौट सकती है. मन धार्मिक कार्यों की ओर झुकेगा. स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा. जल्दबाजी से बचेंगे तो लाभ और बढ़ेगा.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

यह समय वृश्चिक राशि के लोगों के लिए नई संभावनाएं लेकर आ सकता है. भाग्य का साथ पहले से मजबूत रहेगा. लंबे समय से अटकी योजना पूरी हो सकती है. करियर में नई दिशा मिलेगी. किसी इंटरव्यू या प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. विदेश या लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं. निवेश सोच-समझकर करेंगे तो अच्छा लाभ मिल सकता है. परिवार में सम्मान बढ़ेगा. पिता या गुरु समान व्यक्ति का सहयोग मिलेगा. कानूनी मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं. पढ़ाई करने वालों को बेहतर अवसर मिल सकते हैं. मानसिक उलझनें कम होंगी. भविष्य को लेकर विश्वास बढ़ेगा.

विज्ञापन

मीन राशि

गुरु बृहस्पति मीन राशि के स्वामी हैं. इसलिए यह गोचर इस राशि के जातकों के लिए विशेष शुभ सिद्ध हो सकता है. घर में फिर खुशियां लौट सकती हैं. आय के नए स्रोत बनने की संभावना है. क्रिएटिव काम में पहचान मिलेगी. बिजनेस में नया आइडिया सफल हो सकता है. प्रेम संबंध मजबूत होंगे. विवाह की बात आगे बढ़ सकती है. संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. शेयर या लंबी अवधि के निवेश में योजना बनाकर आगे बढ़ना लाभदायक रहेगा. सामाजिक दायरा बढ़ेगा. लोग आपकी बातों को महत्व देंगे. मन शांत रहेगा. आपका आत्मविश्वास लगातार बढ़ेगा.

विज्ञापन

वृषभ राशि

19 जुलाई के बाद वृषभ राशि के जातकों के फैसलों में स्पष्टता आएगी. आर्थिक मामलों में आपकी समझदारी बढ़ेगी. बचत पर ध्यान जाएगा. परिवार के साथ मिलकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं. नया वाहन या घर लेने की योजना बन सकती है. छोटे कारोबार करने वालों को अच्छा लाभ मिल सकता है. नौकरी में टीम का सहयोग मिलेगा. नए संपर्क भविष्य में फायदा देंगे. भाई-बहनों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे. रुका हुआ भुगतान मिलने की संभावना है. विवादित मामला बातचीत से सुलझ सकता है. छोटी यात्राएं लाभदायक रहेंगी. स्वास्थ्य को लेकर सकारात्मक बदलाव महसूस होगा.

धनु राशि

गुरु धनु राशि के जातकों के स्वामी हैं. इसलिए इन राशियों के लोगों उनका शुभ प्रभाव गहराई से महसूस होगा. आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे मजबूती आएगी. पुराने निवेश का लाभ मिल सकता है. किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह फायदेमंद रहेगी. कर्ज का बोझ कम करने का मौका मिलेगा. बिजनेस में नई साझेदारी बन सकती है. नौकरी में प्रदर्शन बेहतर रहेगा. परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा. लाइफ पार्टनर के साथ तालमेल मजबूत रहेगा. मानसिक दबाव और चिंताएं कम होंगी. धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी. भविष्य की योजनाएं स्पष्ट होंगी. धैर्य बनाए रखेंगे तो लंबे समय का लाभ भी मिल सकता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ